Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव?
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: US ईरान के सीजफायर के बाद भी सोने के भाव में उलटफेर जारी है, शनिवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के भाव में सुबह 0.02% .यानी की 38 रुपये की बढ़त देखी जा रही है, जिसके बाद 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 152690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक )
- सोना 24 कैरेट: 150327 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 137700 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 112745 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Rate Today: मुंबई में आज क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹152360 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹139660 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट:₹114270 प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Mumbai Silver Rate Today : चांदी के भाव में तेजी
चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज बढ़ा है, इसमें 3,800 रुपये का इजाफा हुआ है जिसके बाद इसका रेट 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है तो वहीं Goodreturns के मुताबिक च चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये किलो हो गई। आइए जानते हैं मुंबई में आज चांदी का रेट कहां पहुंचा है।
- प्रति 10 ग्राम कीमत:₹2,600
- प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹26,000
- प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,60,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Rate Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
सोना और चांदी के दाम इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव में हैं और इस पर मार्केट एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय सामने आई है। एक्सपर्ट Brian Lan (GoldSilver Central) के मुताबिक अभी का बाजार न्यूज-ड्रिवन और अस्थिर है, शॉर्ट टर्म में गिरावट-तेजी चलती रहेगी लेकिन लंबी अवधि में सोना-चांदी अभी भी मजबूत निवेश हैं।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications