अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड इंग्जेमेंट का सामने आया पहला वीडियो, कुत्ते ने निभाई एक खास रस्म
Anant Ambani Radhika Merchant Engagement Video: मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट से गुरुवार शाम को सगाई कर ली है। परिवार-दोस्तों और बॉलीवुड की अन्य हस्तियों ने इस अवसर का जश्न एक साथ मनाया।

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement Video: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 19 जनवरी को एक पारंपरिक समारोह में उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली है। सगाई का ग्रैंड समारोह मुकेश अंबानी के मुंबई में स्थित घर एंटीलिया में हुई। सगाई की ग्रैंड पार्टी का पहला वीडियो अब सामने आया है। सगाई परंपरागत रस्मों और परिवारवालों के बीच हुई। इस अवसर पर ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने इस पार्टी में हिस्सा लिया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी के अनदेखे पलों वाला वीडियो सामने आया है। सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि राधिका का नीता अंबानी एंटीलिया में स्वागत कर रही हैं। इसमें राधिका को ईशा अंबानी की जुड़वां बच्चों कृष्णा और आदिया के साथ खेलते हुए भी दिखाया गया है।
वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि कैसे राधिका के पेट्स डॉग राधिका के लिए सगाई की अंगूठी लेकर आता है। सगाई की रिंग डॉग अपने पीठ पर बांधकर आता है।
सगाई में राधिका ने सुनहरे रंग का लहंगा पहना था जबकि अनंत ने गहरे नीले रंग की शेरवानी पहनी थी। वहीं नीता अंबानी ने रेड-गोल्डन साड़ी पहनी थी, ईशा अंबानी सफेद लहंगे में और श्लोका अंबानी पेस्टल फूलों वाले क्रीम लहंगे में नजर आईं। आकाश अंबानी ने टी कलर का आउटफिट पहना था। वहीं मुकेश अंबानी ने गोल्डन जैकेट के साथ गोल्डन कुर्ता पायजामा पहना था।
इस पार्टी में ऐश्वर्या राय गोल्डन हील्स के साथ ब्लू-ग्रीन अनारकली में नजर आईं। उसने अपने बालों को हमेशा की तरह पोकर-स्ट्रेट स्टाइल में कैरी किया था। वहीं ऐश और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या सिल्वर-ब्लू सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
कौन हैं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट इनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वह गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम में ट्रेनिंग ली है। राधिका श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठाकर की शिष्या हैं।
अंबानी परिवार ने जून 2022 में Jio वर्ल्ड सेंटर में एक भव्य अरंगेत्रम समारोह राधिका के लिए होस्ट की थी। अरंगेत्रम एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है कि नृत्य का औपचारिक प्रशिक्षण के पूरा होने पर डांस का पहला मंच प्रदर्शन करना। राधिका ने इस समारोह में सालों की भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत की ट्रेनिंग के बाद पहला स्टेज परफॉर्मेंस किया था।












Click it and Unblock the Notifications