राजस्थान के नाथद्वारा में शुरू हुई रिलायंस जियो की 5G सेवा, आकाश अंबानी ने की शुरुआत
राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में रिलायंस जियो की 5G सेवा शुरू हो गई है। शनिवार को रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इसकी लॉन्चिंग श्रीनाथजी मंदिर में की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। नाथद्वारा में 5जी सेवा शुरू हो गई है, ऐसे में अब यहां के लोग तेज इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस मौके पर आकाश अंबानी ने कहा कि श्रीनाथजी के आशीर्वाद से Jio True 5G सेवा के साथ नाथद्वारा में 5G पावर वाईफाई सेवाएं आज से शुरू हो रही हैं। यह सेवा सबके लिए है। हमारा प्रयास है कि भारत के हर कोने में 5G सेवाएं शुरू हों, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
Recommended Video

आपको बता दें कि भारत में 5जी सर्विस की शुरुआत बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 के कार्यक्रम में की थी। लॉन्चिंग के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि Jio की 5G सेवाएं दिसंबर 2023 तक देश के सभी हिस्सों में पहुंच जाएंगी। हालांकि, अभी Jio 5G की सेवाएं कुछ ही शहरों में शुरू की जाएंगी।
मुकेश अंबानी ने इसी जगह से की थी 4G सेवा की शुरुआत
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने 4जी सेवा की भी शुरुआत इसी मंदिर से की थी। आपको बता दें कि पिछले महीने ही मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा मंदिर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने वायदा किया था कि वो 5जी सेवा की शुरुआत इसी मंदिर से करेंगे।रिलायंस जियो की 5G सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी के अलावा राजसमंद जिले में शुरू हो गई है। हालांकि, अभी अन्य जिलों में यह सर्विस नहीं शुरू हुई है। अन्य शहरों में सर्विस की शुरुआत कंपनी की तरफ से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
5जी से होंगे ये फायदे
जिन शहरों में 5जी सेवा की शुरुआत हुई है, वहां पर यूजर्स तेज स्पीड का इंटरनेंट इस्तेमाल कर सकेंगे। 5जी के शुरू होने से वीडियो गेमिंग की दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी। माना जा रहा है कि वीडियो गेमिंग कंपनियां जल्द ही गेम्स में नए फीचर एड कर सकते हैं। 5जी से वीडियो कॉलिंग की क्वॉलिटी भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा 2 जीबी तक की फिल्मों को 30 सेकेंड के अंदर डाउनलोड किया जा सकेगा। साथ ही 5जी सेवा शुरू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में भी तेजी के साथ कई परिवर्तन आएंगे।
ये भी पढ़ें- Bharat jodo yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में MP के नेता एक्टिव, हाथ में हाथ थाम चले साथ












Click it and Unblock the Notifications