Shein Fast Fashion: ₹199 में कपड़े ही कपड़े! भारतीय बाजार में मुकेश अंबानी का धमाका, मिलेगा सबकुछ सस्ता
Shein India Fast Fashion: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने एक बार फिर भारतीय बाजार में फास्ट-फैशन ब्रांड को उतारा है। यह शीन ऐप की भारत में 5 साल बाद वापसी है। इसे लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शीन ऐप पर उपलब्ध फैशन उत्पादों की कीमतें बहुत ही किफायती हैं, और यह ऐप कम दाम पर ट्रेंडी फैशन उत्पादों की सुविधा प्रदान करता है। इस री-लॉन्च के साथ ही शीन को एक लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं, जिससे इस ऐप की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

5 साल पहले बैन हो गया था शीन ऐप
भारत में शीन की शुरुआत पहले भी काफी पॉपुलर रही थी, लेकिन 2020 में भारत सरकार ने कई चीपी ऐप पर बैन लगा दिया था, जिसमें जिसमें शीन भी शामिल था। इस प्रतिबंध के बाद से शीन ने भारतीय बाजार से दूरी बना ली थी। लेकिन, मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस रिटेल ने इसे फिर से भारत में लॉन्च किया है, और इस बार इसके साथ रिलायंस के व्यापक वितरण नेटवर्क का भी फायदा मिलेगा।
रिलायंस रिटेल ने री-लॉन्च किया शीन
भारत का फैशन बाजार लगातार विस्तार कर रहा है, और फास्ट फैशन सेगमेंट में वृद्धि हो रही है। 2024 तक, भारत का फैशन बाजार केवल 6% बढ़ा था, लेकिन फास्ट फैशन के खंड में 30-40% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए रिलायंस रिटेल शीन के री-लॉन्च के साथ भारतीय उपभोक्ताओं को किफायती और ट्रेंडी फैशन उपलब्ध कराना चाहता है। इसके जरिए शीन अपने डेटा-संचालित एनालिटिक्स, लीन मैन्युफैक्चरिंग और तेज सप्लाई चेन के साथ भारतीय बाजार में एक मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश करेगा।
सस्ते दामों में मिलते हैं कपड़े
शीन पर फैशन उत्पादों की कीमतें अन्य ब्रांड्स से काफी सस्ती होती हैं, और यहां 199 रुपये की शुरुआती कीमत में लेटेस्ट फैशन वियर उपलब्ध होते हैं। यही कारण है कि भारत में शीन ने पहले भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। अब फिर से भारत में इसके लॉन्च से बाजार में नई प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा, खासकर टाटा के ट्रेंट के स्वामित्व वाले जूडियो और नायका फैशन को चुनौती मिल सकती है।
शीन और रिलायंस रिटेल की पार्टनरशिप
शीन की चीन में शुरुआत 2008 में हुई थी, और इसके संस्थापक Xu Yangtian हैं। 2023 तक शीन के पास लगभग 53 मिलियन एक्टिव यूजर्स थे। इसके ऐप का उपयोग करने वाले उपभोक्ता दुनिया भर से इस पर ट्रेंडी फैशन की खरीदारी करते हैं। अब रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी के बाद, शीन ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू की हैं। यह ऐप अब Apple App Store और Google Play Store पर उपलब्ध है, जिससे आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications