Isha Ambani Car: रंग बदलने वाली Bentley Bentayga में नजर आईं ईशा अंबानी, कीमत सुनकर उड़े जाएंगे होश!
Isha Ambani Car : देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी और रिलायंस रिटेल की चेयरमैन ईशा अंबानी (Isha Ambani) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस वक्त वो अपनी एक खास लग्जरी कार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गईं हैं। ईशा अंबानी पास के एक ऐसी लग्जरी एसयूवी कार (Isha Ambani Car) है, जो पलक झपकते ही रंग बदल लेती है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप में ईशा अंबानी को अपनी बेहद आलीशान बेंटले बेंटायगा एसयूवी में बैठे देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के घर से बाहर निकली थी, इस दौरान वो अपनी बेंटले बेंटायगा एसयूवी (Bentley Bentayga SUV) में स्पॉट की गईं।

Isha Ambani Car की कितनी है कीमत?
ईशा अंबानी की एसयूवी बेंटले बेंटायगा (Bentley Bentayga) की वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर इससे जुड़ी जानकारी खोज रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि इस लग्जरी एसयूवी की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह बेंटले मॉडल अपने शानदार फीचर्स और हाईटेक तकनीक के लिए फेमस है, जो इसे दुनिया भर में हाई-एंड एसयूवी में सबसे ऊपर रखता है।
ये भी पढ़ें: Isha Ambani News: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने लिया बड़ा फैसला, लॉन्च किया नया Store, जानें कहां? और खासियत
रंग-बदलने के चलते काफी पॉपुलर है बेंटले बेंटायगा
कस्टम रंग की इस एसयूवी में ईशा अंबानी की मौजूदगी ने नेटिजेंस और कार लवर्स के अंदर एक क्यूरियोसिटी पैदा कर दी है। 4 करोड़ रुपए की कीमत वाली बेंटले बेंटायगा V8 अपना रंग-बदलने के चलते काफी पॉपुलर है। बता दें कि यह यूनिक फीचर वाली कार रेनबो कवर (Rainbow cover) से आती है, जो रोशनी के एंगल पर अपनी रंग बदलती है।
आमतौर पर कलर की फिनिश के लिए कार की फिल्म रैपिंग की जाती है। जबकि लग्जरी एसयूवी बेसिक फॉर्म से व्हाइट कलर में आती है। Cartoq के अनुसार ये एसयूवी का कलर अलग-अलग लाइट में अलग-अलग दिखाई देता है। जैसे कि छाया में कार काले या गहरे भूरे रंग की हो जाती है, जो एक अनोखे कलर की फिनिश देती है।
ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: गूगल पर नीता या मुकेश नहीं अंबानी फैमिली के इस मेंबर को सबसे ज्यादा गया सर्च, TOP-10 में बनाई
जानिए क्या है कार की खासियत?
वहीं कार की खासियत की बात करें तो बेंटले बेंटायगा की इस कार में 4.0 लीटर का ट्विवन टर्बोचार्ज इंजन आता है। ये 542 bhp की पावर जेनरेट करता है और इसका टॉर्क 770 Nm का है। जो कि अपने आप में काफी दमदार है।












Click it and Unblock the Notifications