Muhurat Trading 2022 Time: जानें दिवाली के दिन कितने बजे कर पाएंगे शेयर बाजार में निवेश
Muhurat Trading 2022 Time: जाने दिवाली के कितने कितने बजे कर पाएंगे शेयर बाजार में निवेश
Muhurat Trading 2022 दिवाली के समय शेयर बाजार बंद रखा जाता है, लेकिन ट्रेडिंग के लिए थोड़ी देर के लिए बाजार को खोला जाता है। शाम के समय बाजार खोला जाता है। यानी अगर आपको दिवाली के मौके पर बाजार में निवेश करना है तो आपको समय का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि दिवाली के मौके पर कुछ ही समय के लिए बाजार खोला जाएगा। दिवाली के दिन यानी 24 अक्टूबर को शेयर मार्केट सुबह बंद रहेगा, लेकिन शाम के वक्त 6.15 बजे से लेकर 7.15 बजे तक बाजार को खोला जाएगा।

मुहूर्त ट्रेडिंग टाइम
विक्रम संवत् 2079 के शुभारंभ दिवाली के साथ हो रही है। इस दिन ट्रेडिंग के लिए शाम को बाजार खोला जाएगा। बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के लिए मुहूर्त समय सिर्प एक घंटे के लिए होगा। यानी आप सिर्फ शाम 6.15 बजे से लेकर 7.15 बजे तक ही ट्रेडिंग कर सकेंगे। बीएसई के लिए प्री ओपनिंग टाइम 6.08 बजे खत्म होगा तो वहीं आम निवेशकों के लिए 6.15 बजे से शुरू होगा। ये 7.15 बजे खत्म हो जाएगा।
मुहूर्त ट्रेडिंग के बाजार बंद हो जाएगा। यानी दिवाली के शुभ मुहूर्त पर शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आपके पास सिर्फ 1 घंटे का ही समय होगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को बाजार अपने समय पर खुलेगा। जबकि 26 तारीख को बाजार बंद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications