Moto G6 Plus: सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 7 घंटा चलेगी बैटरी
शॉर्ट हेडलाइन
नई दिल्ली। मोटोरोला ने Moto G6 Plus भारत में लॉन्च कर दिया है। यूं तो मोबाइल लॉन्च होना कोई नई बात नहीं है। भारत वैसे भी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए बड़ा बाजार बन गया है, लेकिन Moto G6 Plus की चर्चा सबसे ज्यादा इसके एक फीचर को लेकर हो रही है। Moto G6 Plus के बारे में कंपनी दावा कर रही है कि 15 मिनट बैटरी चार्ज करने के बाद 7 घंटे मोबाइल फोन चल सकता है। स्मार्टफोन के साथ बैटरी की प्रॉब्लम का आज हर कोई सामना कर रही है, ऐसे में Moto G6 Plus का यह फीचर गैजेट यूजर्स को खूब आकर्षित कर रहा है।

जानें, Moto G6 Plus में और क्या-क्या है खास
Moto G6 Plus में डुअल रियर कैमरा के साथ ही बड़ा डिस्प्ले है। इसका प्रोसेसर भी काफी फास्ट बताया जा रहा है।
-Moto G6 Plus में 5.93 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है।
Moto G6 Plus में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर है
Moto G6 Plus ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 508 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।
Moto G6 Plus में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto G6 Plus में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और दूसरे स्टैंडर्ड सेंसर भी दिए गए हैं।
Moto G6 Plus में आगे की तरफ सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.2 और 80 डिग्री लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Moto G6 Plus में ड्यूल-टोन, ड्यूल-लेंस एलईडी फ्लैश के साथ ही फ्रंट में सेल्फी फ्लैश भी रखा गया है। यह फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।
Moto G6 Plus में 3200 एमएएच बैटरी है, जो मोटोरोला के टर्बोपावर अडेप्टर के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 15 मिनट की चार्जिंग में ही 7 घंटे तक की लाइफ दे सकती है। जी6 प्लस का डाइमेंशन
Moto G6 Plus का वजन 165 ग्राम है।
Moto G6 Plus की कीमत 22,499 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications