जिस रथ की तस्वीर है 50 के नए नोट पर, भगवान राम से है उसका कनेक्शन
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने 50 रुपए के नए नोट को जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोट में इस बार दो सबसे अलग चीजें हैं। पहली तो यह है कि इसका रंग हल्का फिरोजी रंग का है, वहीं दूसरी ओर, इस नोट के पीछे की तरफ रथ के साथ हम्पी की आकृति छापी गई है। भले ही आप हम्पी को सामान्य तरीके से देख रहे हों, लेकिन इसका भगवान राम के साथ एक साथ कनेक्शन है। आइए जानते हैं क्या है ये कनेक्शन।

क्या है भगवान राम से कनेक्शन?
कहा जाता है कि जब भगवान राम छोटे भाई लक्ष्मण के साथ सीता माता को ढूंढ़ने के लिए निकले थे, तो भगवान राम वानरों के राजा बाली और सुग्रीव से मिलने के लिए हम्पी आए थे। हम्पी कर्नाटक में एक पुराना गांव है, जहां पर विजयनगर साम्राज्य के बहुत सारे मंदिर हैं। इसमें से कुछ लोकप्रिय मंदिर हैं- विरुपाक्ष, लक्ष्मी, नरसिम्हा, शिवलिंग और विठ्ठल मंदिर।
Recommended Video


यूनेस्को की अनमोल धरोहरों में शामिल
हम्पी को यूनेस्को ने विश्व की अनमोल धरोहरों की लिस्ट में भी जगह दी है। यहां के आर्किटेक्चर और ऐतिहासिक महत्व की वजह से हम्पी को एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट माना गया है। हम्पी का पत्थर का रथ वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। आपको बता दें कि पत्थर को तराशकर एक मंदिर बनाया गया है, जो रथ के आकार का है।

आने वाला है 50 रुपए का नया नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने 50 रुपए का नोट जारी करने का ऐलान कर दिया है। केन्द्रीय बैंक ने 50 रुपए के नोट की नमूना कॉपी भी जारी कर दी है और साथ ही उसके फीचर्स भी बता दिए हैं। जल्द ही यह नया नोट बाजार में आ जाएगा, जिससे छोटे नोटों की दिक्कत खत्म होगी। 50 रुपए के इस नोट की सबसे खास बात यह है कि यह नोट हल्के फिरोजी रंग का होगा और इसमें हम्पी की तस्वीर होगी। RBI ने यह भी साफ किया है कि पुराने 50 के नोट पहले की तरह ही चलते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications