पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई का ऐलान- 'गुजरात में Google खोलेगा ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी उनसे मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि गूगल गुजरात की GIFT सिटी में अपना ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर स्थापित करेगी।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने पीएम मोदी को स्टेट डिनर पर आयोजित किया था। जिसके तहत वो 21-24 जून तक अमेरिका के दौरे पर हैं। वहां पर उन्होंने पिचाई के अलावा टॉप कंपनी के सीईओ के साथ बातचीत की। जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, एप्पल के टिम कुक, OpenAI के सैम ऑल्टमैन और एएमडी के लिसा सु शामिल हैं।

modi

पीएम से बातचीत के बाद पिचाई ने कहा कि आज हम गुजरात के GIFT सिटी में अपना ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा कर रहे। ये भारत के फिनटेक लीडरशिप को मजबूत करेगा। हम इसे वैश्विक स्तर पर लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ये देखना रोमांचक है कि देश ने विशेष रूप से डिजिटल इंडिया और आर्थिक अवसर के दृष्टिकोण में प्रगति की है। मैं दिसंबर में प्रधानमंत्री मोदी से मिला और हमने बातचीत जारी रखी।

Google भारत के डिजिटलीकरण कोष में 10 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा। इसे जारी रखा जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाली कंपनियां भी शामिल हैं। उन्होंने ये भी ऐलान किया कि वो 100 से ज्यादा भाषाओं पर काम कर रहे, जल्द ही वो भारतीय भाषाओं में भी बॉट ला रहे।

पिचाई के मुताबिक डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण समय से आगे है।अब वो इसे एक ब्लूप्रिंट के रूप में देखते हैं, क्योंकि अन्य देश भी ऐसा करना चाह रहे हैं।

कई क्षेत्रों के लिए किया आमंत्रित
विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी ने पिचाई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, साइबर सुरक्षा उत्पादों और सेवाओं में सहयोग के लिए आमंत्रित किया। दोनों ने भारत में Google और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+