Oswal Pumps IPO को मिला शानदार रिस्पॉन्स, आज अलॉटमेंट का दिन, जानें कैसे करें स्टेप-बाय-स्टेप चेक
Oswal Pumps IPO: ओसवाल पंप्स आईपीओ को इन्वेस्टर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ₹1,387.34 करोड़ के इस इश्यू को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन यानि 17 जून को 34.41 गुना तक सब्सक्राइब किया गया। खासकर QIB (Qualified Institutional Buyers) और NII (Non-Institutional Investors) की हिस्सेदारी मजबूत रही।
अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार है, जोकि आज 18 जून को MUFG Intime India की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

IPO अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक - स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- 1- सबसे पहले MUFG Intime India (रजिस्ट्रार) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- 2- ड्रॉपडाउन से Oswal Pumps कंपनी का नाम चुनें।
- 3- अब अपना PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID में से कोई एक भरें।
- 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- 5. स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।
NSE की वेबसाइट से चेक करने का तरीका
- 1. सबसे पहले NSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- 2. 'Equity & SME IPO bid details' में जाकर Oswal Pumps चुनें।
- 3. PAN या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
- 4. सबमिट पर क्लिक करें।
- 5. स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
BSE की वेबसाइट से चेक करने का तरीका
- 1. BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- 2. टॉप मेन्यू में 'Investors' सेक्शन पर क्लिक करें।
- 3. ड्रॉपडाउन से 'Status of Issue Application' सिलेक्ट करें।
- 4. Application Status Check पर जाएं।
- 5. Issue Type में 'Equity' सिलेक्ट करें।
- 6. Issue Name में Oswal Pumps चुनें और PAN डालें।
- 7. Search बटन पर क्लिक करें।
क्या कहता है GMP (Grey Market Premium)?
ग्रे मार्केट में Oswal Pumps के शेयर करीब ₹65 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो लगभग 10.59% का संभावित लिस्टिंग गेन दर्शाता है। यह संकेत है कि बाजार में इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।
लिस्टिंग कब होगी?
Oswal Pumps के शेयर 20 जून को BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। अब निगाहें लिस्टिंग डे पर मिलने वाले रिटर्न पर होंगी।
Oswal Pumps के बारे में
ओसवाल पंप्स की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। यह कंपनी पंप (Pumps) बनाने और बेचने का काम करती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल घरेलू (Domestic), खेती (Agricultural) और फैक्ट्री या इंडस्ट्री (industrial) में किया जाता है।
कंपनी किन-किन चीजों का निर्माण करती है?
कंपनी के पास कई तरह के पंप्स और अन्य चीजें हैं, जैसे:
- सोलर पंप (solar pumps)- सूरज की रोशनी से चलने वाले पंप
- सबमर्सिबल पंप (submersible pumps) - जो पानी के अंदर लगते हैं
- मोनोब्लॉक पंप (monoblock pumps) - एक ही यूनिट में फिट पूरा पंप
- प्रेशर पंप (Pressure pumps) - पानी का दबाव बढ़ाने वाले पंप
- सीवेज पंप (sewage pumps) - गंदे पानी के लिए इस्तेमाल होने वाले पंप
- इलेक्ट्रिक मोटर (electric motors) - बिजली से चलने वाली मोटर
- सबमर्सिबल वाइंडिंग वायर और केबल- पंप के लिए खास तारें
- इलेक्ट्रिक पैनल (Electric panels) - बिजली के सिस्टम को कंट्रोल करने वाला बॉक्स
सरकार की योजना के तहत काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 अगस्त 2024 तक कंपनी ने 26,270 सोलर पंपिंग सिस्टम (solar pumping systems) की डिलीवरी की है। ये डिलीवरी PM-Kusum योजना (PM-Kusum Scheme) के तहत की गई है, जो किसानों को सोलर पंप देने की सरकारी योजना है। कंपनी ने यह काम हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में किया।
मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कहां है?
ओसवाल पंप्स का कारखाना (Manufacturing facility) करनाल, हरियाणा (Karnal, Haryana) में स्थित है, जहां ये सारे प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं।
ये भी पढ़िए- Mukesh Ambani vs Gautam Adani Salary: मुकेश अंबानी या गौतम अडानी? सैलरी की रेस में कौन है नंबर 1












Click it and Unblock the Notifications