Mukesh Ambani vs Gautam Adani Salary: मुकेश अंबानी या गौतम अडानी? सैलरी की रेस में कौन है नंबर 1

Mukesh Ambani vs Gautam Adani Salary 2025: दौलत की रेस में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी एक-दूसरे को टक्कर देते हैं, लेकिन बात जब सालाना सैलरी की आती है, तो मैदान पूरी तरह बदल जाता है। एक ओर हैं गौतम अडानी (Gautam Adani), जिनकी नेटवर्थ $82.5 बिलियन तक पहुंचती है, दूसरी ओर हैं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), जो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों दिग्गजों की सैलरी में जमीन-आसमान का फर्क है?

अडानी की कुल सैलरी ₹10.41 करोड़, दो कंपनियों से मिली रकम
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में गौतम अडानी ने कुल ₹10.41 करोड़ की सैलरी ली। ये रकम सिर्फ दो कंपनियों से आई- अडानी एंटरप्राइजेज से उन्हें ₹2.26 करोड़ सैलरी और ₹28 लाख अन्य भत्तों के तौर पर मिले, जिससे कुल कमाई ₹2.54 करोड़ हुई।

Mukesh Ambani and Gautam Adani

वहीं, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) से उन्हें ₹7.87 करोड़ मिले, जिसमें ₹1.8 करोड़ सैलरी और ₹6.07 करोड़ कमीशन शामिल है।

मुकेश अंबानी की सैलरी कितनी है?
दूसरी तरफ मुकेश अंबानी ने कोविड के बाद से अपनी पूरी सैलरी छोड़ दी है। इससे पहले भी वे अपनी सैलरी को ₹15 करोड़ पर सीमित रखते थे, लेकिन 2020 के बाद से रिलायंस इंडस्ट्रीज से कोई वेतन नहीं ले रहे हैं। यानि, जहां अडानी ने इस साल ₹10.41 करोड़ लिए, वहीं अंबानी ने कोई पैसा नहीं लिया।

अडानी अपने CEO से भी कम सैलरी लेते हैं
गौर करने वाली बात यह है कि गौतम अडानी की सैलरी उनकी ही कंपनियों के कुछ टॉप अधिकारियों से भी कम है। जैसे अडानी एंटरप्राइजेज के CEO विनय प्रकाश की कुल सैलरी ₹69.34 करोड़ रही, जिसमें ₹4 करोड़ सैलरी और ₹65.34 करोड़ भत्ते व परफॉर्मेंस बोनस शामिल हैं।

दौलत में टक्कर, लेकिन सैलरी में अडानी आगे
साफ है कि सैलरी के मुकाबले में गौतम अडानी मुकेश अंबानी से कहीं आगे हैं, लेकिन ये भी दिखता है कि दोनों की सोच अलग है। अंबानी सैलरी छोड़ कर चेहरे के तौर पर नेतृत्व दिखाते हैं, वहीं अडानी सीमित कंपनियों से सैलरी लेकर अपने टॉप लीडर्स को ज्यादा हिस्सेदारी देते हैं। अब अगर कहें कि अडानी सैलरी में आगे और अंबानी सोच में आगे हैं- तो गलत नहीं होगा।

कौन है भारत का सबसे अमीर आदमी?
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 (Hurun Global Rich List 2025) के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अभी भी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। हालांकि, बीते एक साल में उनकी दौलत में ₹1 लाख करोड़ की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण बढ़ता कर्ज है।

नेटवर्थ में मामूली फासला, लेकिन अंबानी आगे
रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी की कुल संपत्ति अब ₹8.6 लाख करोड़ है, जबकि गौतम अडानी की नेटवर्थ 13% बढ़कर ₹8.4 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। यानि, फासला बेहद कम रह गया है, लेकिन अंबानी अब भी अडानी से आगे हैं।

अंबानी टॉप 10 से बाहर, लेकिन भारत में नंबर 1
भले ही अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हों, लेकिन भारत में उनकी बादशाहत कायम है। उनके ठीक पीछे अडानी हैं, जिनकी दौलत में इस साल अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है।

अडानी तेजी से बढ़े, लेकिन अंबानी अब भी सबसे ऊपर
तो साफ है कि गौतम अडानी ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन मुकेश अंबानी की कुर्सी फिलहाल सलामत है। दौलत के इस रेस में अंबानी अभी भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं- भले ही अंतर पहले से थोड़ा कम हो गया हो।

ये भी पढ़िए- Gavi Net Worth: गर्लफ्रेंड के लिए ठुकरा दी शाही जिंदगी! राजकुमारी को ना कहने वाले फुटबॉलर की नेटवर्थ कितनी है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+