अब लग्जरी कार बनाने जा रही मारुति, लॉन्च करेगी अपनी सबसे महंगी कार Invicto, जानिए कितनी होगी कीमत?
Maruti expensive car, Maruti Invicto, Maruti Invicto price, maruti suzuki New car, maruti suzuki New SUV, maruti suzuki invicto 7 seater,
Maruti Suzuki Invicto: मारुति अपनी बजट फ्रेंडली कारों के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इसमें कोई शक नहीं है कि मिड रेंज के कार मार्केट में मारुति को कोई टक्कर देने वाला है, लेकिन अब मारुति एसयूवी कारों के बाजार में बड़ा धमाका लाने की तैयार में है।
कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी पहली दफा 20 लाख रुपए की अपनी सबसे महंगी कार लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी पहली झलक हाल ही में सामने आई है। इस कार के जरिए मारुति लग्जरी कार मार्केट में धांसू एंट्री करने को बेकरार है। हाल ही में मारुति ने अपनी अपनी ऑफ-रोडर एसयूवी जिम्नी लॉन्च की थी।

मारुति की सबसे महंगी 7 सीटर कार
मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे महंगी नई 7 सीटर कार लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम मारुति इनविक्टो है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर भी जारी किया था। जानकारी के मुताबिक ये कार टोयोटा की मशहूर इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड है।
इन कारों से मुकाबला
मारुति इनविक्टो की टक्कर टोयटो इनोवा हाईक्रॉस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा की स्कॉर्पियो-N और XUV700, किया कार्निवल, हुंडई अल्कजार और एमजी हेक्टर Plus से होगी।
कब होगी लॉन्चिंग और जानें प्राइज
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह 7 सीटर कार 5 जुलाई को लॉन्च होगी, जिसकी बुकिंग 19 जून से शुरू करने की तैयारी है। हालांकि उसी वक्त इस कार की कीमत का खुलासा होगा, लेकिन माना जा रहा है कि इनविक्टो की कीमत 20 लाख रुपए तक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications