Invictod कार लॉन्च होते ही मारुति सुजुकी के शेयर में आया लगभग चार फीसदी का उछाल
मरुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को अपनी नई कार इनविक्टो लॉन्च किया है। मारुति की इस नई कार की शुरूआती कीमत 24.8 लाख रुपये से लेकर 28.4 लाख रुपये है। इस कार को लॉन्च कर मारुति कंपनी प्रीमियम थ्री लेन मल्टीपरपस वाहन सेगमेंट में पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

वहीं मारुति सुजुकी इंडिया ने जैसे ही आज अपनी नई कार लॉन्च किया वैसे ही मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गई। सेंसेक्स की कंपनियों में यह शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा।
शेयर के दाम चार प्रतिशत चढ़े ही मारुति सुजुकी इंडिया सुर्खियों में आ गई थी। चार प्रतिशत शेयर में उछाल आते ही इसकी मार्केट वैल्यू ,519.95 करोड़ रुपये अधिक हो गई।
कंपनी ने 2030-31 तक के लिए रखा है ये लक्ष्य
बीएसई पर स्टॉक 3.61 प्रतिशत बढ़कर 9,994.5 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह 4 फीसदी उछलकर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 10,036.70 रुप पर पहुंच गया।मारुति कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने बुधवार बताया कंपनी मारुति सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन को वर्ष 2012 के स्तर से 2030-31 तक अपने कारोबार को दोगुना कर लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाना चाहती है।
लक्ष्य को पूरा करने में भारत निभाएगा अहम भूमिका
उन्होंने बताया कि कंपनी को उम्मीद है कि सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के वित्तीय वर्ष -31 में 4.32 लाख करोड़ रुपये का वैश्विक कारोबार हासिल करने के लक्ष्य में भारत एक बहुत बड़ी भूमिका कमाएगा। जो कि वित्तीी वर्ष 2021-22 के 2.16 लाख करोड़ रुपये के कारोबार से बिल्कुल दोगुना होगा। गौरतलब है कि मारुति सुजुकी इंडिया ने 2021-22 में 83,798 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications