इंटरनेट पर देखा वीडियो और हो गई ठगी
नई दिल्ली। बैंकिंग फ्रॉड के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के फर्श बाजार इलाके का है,जहां एक शख्स को ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर हर महीने मोटी कमाई का लालच दिया गया और इसी लालच के चलते उससे मोटी रकम ठग लिए गए। जानकारी के मुताबिक घटना विश्वास नगर की है, जहां राजकुमार नाम के शख्स से ठगों ने मोटी रकम ठग लिए गए। दरअसल शॉपिंग मॉल में सिक्यॉरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले राजकुमार ने एक वीडियो देखा था, जिसमें बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर कमाई की बात कही गई। इस प्रमोशनल विडियो में बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर हर महीने मोटी आमदनी के बारे में बताया गया।

राजकुमार ने वो रकम भी अकाउंट में जमा करा दी। इसके बाद फिर क्या था। राजकुमार बार-बार उस नंबर पर फोन करता रहा, लेकिन कोई उसका फोन नहीं उठा रहा था। जब कई दिनों तक फोन नहीं उटा तो उसने पुलिस को लिखित शिकायत की, जिसके बाद पु लिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस गिरोह का भंडाफोड़ होगा।












Click it and Unblock the Notifications