MSSC: 'महिला सम्मान बचत पत्र' मिल रहा है शानदार रिटर्न, जानें 2 लाख निवेश पर कितना मिलेगा ब्याज
Mahila Samman Bachat Patra, महिला सम्मान बचत पत्र में महिलाएं सालाना 2 लाख तक जमा कर सकेंगी। इसमें दो साल के लिए निवेश किया जा सकता है।

Mahila Samman Bachat Patra, केंद्र सरकार ने 2023-23 के बजट में महिलाओं के लिए एक नई शानदार स्कीम 'महिला सम्मान बचत पत्र' पेश की थी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 1 अप्रैल से लागू हो गई है। महिलाएं अब डाकघरों से महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र खरीद सकेंगी। ये योजना सिर्फ महिलाओं को बचत पर अच्छा लाभ देगी, बल्कि उन्हें आर्थिक तौर पर सशक्त करने में अहम भूमिका निभाएगी। देशभर के डेढ़ लाख से अधिक डाकघरों में महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र उपलब्ध हैं।
कब तक इस योजना का लाभ ले सकती हैं महिलाएं?
डाकविभाग की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक, महिला सम्मान बचत पत्र योजना में सिर्फ दो साल के लिए निवेश किया जा सकता है। इस योजना में 1 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के तहत ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है। इसमें सालाना ब्याज 7.5 फीसदी है। यह स्कीम 31 मार्च 2025 तक के लिए उपलब्ध है।

कौन-कौन खुलवा सकता है अपना बचत खाता?
- कोई भी महिला खुद अपने नाम पर महिला सम्मान सेविंग अकाउंट खुलवा सकती है।
- इसके अलावा नाबालिग लड़की के नाम पर गार्जियन महिला सम्मान बचत पत्र ले सकती है।
- इसके अलावा एक घर चाहे कितनी महिलाएं , बालिग और नाबालिग लड़कियां हो, वह सभी अपना अलग-अलग खाता खुलवा सकती है।
- इस स्कीम में कोई महिला बिना किसी उम्र की शर्त के निवेश कर सकती है।

योजना में कितना निवेश कर सकते है?
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत एक महिला 2 साल में अधिकतम 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकती है। वहीं इस स्कीम के तहत महिलाएं न्यूनतम 1000 रुपये निवेश कर सकती हैं। जमा की गई राशि पर महिलाओं को 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इस स्कीम में महिलाएं 2025 तक ही निवेश कर सकती हैं।
अगर आप अप्रैल 2023 में महिला सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करते हैं। तो आप इस स्कीम से पैसे मार्च 2025 तक निकाल सकते हैं। वहीं इन दो वर्ष की अवधि में आप आंशिक विड्रॉल जरूर कर सकते हैं। यह योजना लड़कियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कैसे कर सकते हैं इस योजना के लिए एप्लाई
1 अप्रैल से इसे 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करा दिया गया है। आप किसी भी डाकघर से जाकर इस योजना में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। निवेश के लिए आपको डाकघर या नजदीकी बैंक ब्रांच पर जाना होगा। यहां आपको महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत फॉर्म भरना होगा। जरूरी दस्तावेजों(आवेदक का आधार कार्ड, पहचान प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो,ईमेल आईडी, फोन नंबर) के साथ अपना फॉर्म जमा कर दें। इसके बाद अपनी बचत के हिसाब से जिनता फंड निवेश करना चाहते हैं उसे चेक या कैश के माध्यम से जमा कर दें। इसके बाद आपको निवेश के दस्तावेज दे दिए जाएंगे।
निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- इस योजना के तहत अकाउंट बंद करने का विकल्प नहीं होता है, हालांकि अकाउंट होल्डर की मौत होने की स्थिति में बंद किया जा सकता है।
- प्रीमैच्योर अकाउंट को 6 महीने बाद ही बंद किया जा सकता है।
- समय से पहले पैसा निकालने के लिए आपकों इसमें फॉर्म -2 भरना होगा। नाबालिग लड़कियों को फॉर्म-3 भरना होगा।
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना खाते से 1 साल के बाद 40 फीसदी रकम निकाली जा सकती है।
2 साल बाद कितना रकम वापस मिलेगी?
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत यदि कोई महिला दो लाख का निवेश करती है। तो उसे 7.5% की ब्याज के हिसाब से पहले साल में 15000 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेगा और दूसरे साल 16125 रुपए की रकम ब्याज के तौर पर मिलेगी। यानी इस तरह दो साल में दो लाख रुपए के निवेश पर आपको योजना के तहत 31000 रुपए का फायदा मिलेगा। ब्याज की रकम तीन महीने पर अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications