LPG Price: 1 मई से महंगा हो जाएगा सिलेंडर? बदल रहा बुकिेंग का नियम! दिल्ली से लखनऊ तक क्या है ताजा रेट
LPG Price: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारत में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 मई से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने वाले हैं। इतना ही नहीं गैस बुकिंग संबंधी नियमों में भी बदलाव होने वाला है।
हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। ध्यान रहे हर महीने की पहली तारीख को इंडियन ऑयल पेट्रोल ईधन के दामों में रिवाइस करता है तो उस हिसाब से 1 मई को सिलेंडर के दामों में बदलाव संभव है।

LPG सिलेंडर की नई बुकिंग पर सरकार ने लगाई रोक
Strait of Hormuz से आयात में देरी के चलते घरेलू बाजार में गैस आपूर्ति पर दबाव है, जिसके मद्देनजर गैस उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। केंद्र सरकार ने देश में नए एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि प्राथमिकता मौजूदा उपभोक्ताओं की मांग पूरी करना है। इसलिए, कम से कम एक महीने तक कोई नया गैस कनेक्शन जारी नहीं होगा।
LPG सिलेंडर बुकिंग का बदलेगा नियम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रसोई गैस बुकिंग के नियमों में भी सरकार बदलाव कर सकती है। संभवत- शहरी क्षेत्रों में दो रिफिल के बीच 25 दिन और गांवों में 45 दिन का अनिवार्य अंतर स्थायी किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को तत्काल सिलेंडर बुक करने का अवसर सीमित हो सकता है।
दक्षिण भारत के राज्यों में कालाबाजारी के कारण हो रही किल्लत
दक्षिण भारत के बेंगलुरू, हैदराबाद, विशाखापट्टनम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में होटलों व व्यावसायिक संस्थानों को पर्याप्त एलपीजी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। नतीजतन, कुछ लोग घरेलू सिलेंडरों का कामर्शियल उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए छापे मारे हैं, फिर भी बाजार में सिलेंडरों की कालाबाजारी की खबरें लगातार आ रही हैं। सिलेंडर के आज के रेट की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।
LPG Price
घरेलू (14.2 किग्रा)
सिलेंडर के दाम नई दिल्ली ₹913.00
कोलकाता ₹939.00
चंडीगढ़ ₹922.50
हैदराबाद ₹965.00
जयपुर ₹916.50
लखनऊ ₹950.50
पटना ₹1,002.50
LPG Rate:
कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
नई दिल्ली ₹₹2078.50
कोलकाता ₹2208
मुंबई ₹ ₹1,836
चेन्नई ₹₹2,043.50
नोएडा ₹1,884.50
बेंगलुरू ₹2161
हैदराबाद ₹2,105.50
जयपुर ₹₹2031












Click it and Unblock the Notifications