1 नवंबर से बदला LPG गैस सिलेंडर बुकिंग का तरीका, जानना जरूरी
नई दिल्ली। नए महीने के शुरुआत के साथ ही गैस सिलेंडर की बुकिंग का नियम बदल गया है। 1 नवंबर से रसोई गैस बुकिंग के तरीके में बदलाव हो गया है। आपको हैस बुकिंग के न नियम के बारे में जानकारी होनी जरूरी है, वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। 1 नवंबर से गैस सिलेंडर को घर तक पहुंचाने के नियम में बदलाव हो गया है। इस नियम की जानकरी के अभाव में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

1 नवंबर से बदला नियम
1 नवंबर से कई नियम बदल गए हैं। इसी क्रम में रसोई गैस से जुड़े नियम मे बदलाव हो गया है। नए नियम के मुताबिक गैस बुकिंग कराने पर आपको ओटीपी आएगा, जो आपको गैस डिलीवरी करने के लिए आने वाले डिलीवरी ब्वॉय को देना होगा। ये ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा। यानी अगर आपका मोबाइल नंबर आपके गैस एजेंसी के पास रजिस्टर्ड नहीं है तो आपके फोन नंबर पर OTP नहीं आएगा और आप LPG सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

बिना OTP नहीं कर पाएंगे सिलेंडर की बुकिंग
इतना ही नहीं, जब तक आप अपने डिलीवरी ब्वॉय को OTP नहीं बताएंग, वो गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करेगा। यानी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए बिना देर किए फौरन अपने नंबर को अपने एलपीजी गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड करवाएं। आपको बता दें कि ये नियम सिर्फ घरेलू सिलेंडर पर लागू होगी।

1 नवंबर को लगा है झटका
1 नवंबर को हर महीन की पहली तारीख की तरह गैस सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए। 1 नवंबर को गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू होगी। सिलेंडर के में बड़ी बढ़ोतरी हुई। कॉर्मिशियल सिलेंडर की कीमत में 266 रुपए की बढ़ी बढ़ोतरी कल दी गई।












Click it and Unblock the Notifications