शॉपिंग वेबसाइटों पर पूजा सामग्री बता बेचा जा रहा नर छिपकली का पेनिस
शॉपिंग वेबसाइटों पर पूजा सामग्री में बेचा जा रहा छिपकली का सूखा पेनिस
नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटें अलग-अलग नामों से छिपकली के सेक्स ऑर्गन को शुभ प्रतीक के तौर पर बेच रही हैं। इंडियन मॉनिटर लिजार्ड के ऑर्गन को अलग-अलग नामों से शॉपिंग वेबसाइट पूजा सामग्री में बेच रही हैं।
लिजार्ड का सूखा पेनिस, पूजा सामग्री में
जीवों को बचाने के लिए सरकारें और बहुत से एनजीओ लगातार कोशिशे कर रही हैं। इनके शरीर के अंगों की अवैध बिक्री और तस्करी पर भी रोक के लिए कोशिशें होती रहती हैं, वहीं छिपकली के ऑर्गन खुलेआम शॉपिंग वेबसाइट पर बिक रहे हैं। मिड डे की खबर के अनुसार, अलग-अलग वेबसाइटों पर बिक रही पूजा सामग्री मे शामिल ये चीज कुछ और नहीं लीजार्ड का सूखा पेनिस है।
फ्लिपकार्ट पर हथाजोड़ी के नाम से
शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ये 'हथाजोड़ी' के नाम से बिक रहा है। एक अन्य वेबसाइट पर ये नुमेरोस्तरों हथ जोड़ी शोपीस के नाम से बिक रहा है। स्नैपडील पर ये 'शुभ-भक्ति हथ जोड़ी' के नाम से है। दूसरी भी कई वेबसाइटों पर ये मिलते-जुलते नामों से 600 से 1400 रुपए तक में बिक रहा है।
आकार की वजह से माना जा रहा शुभ
इस मामले पर वन्य अधिकारियों ने चिंता जताई है। बताया गया है कि शिकायत के बाद फ्लिपकार्ट ने सेल रोक दी है। बताया जा रहा है कि इसकी तस्करी कर्नाटक, ओडिशा और मध्य प्रदेश के जंगलों से होती है। जंगली छिपकली का ये ऑर्गन सूखने के बाद कुछ ऐसा लगता है जैसे दो हाथ जुड़े हों, इसीलिए इसे शुभ बताया जा रहा है।