ये हैं दुनियाभर के 100 टेक अरबपति, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने तकनीक (टेक्नोलॉजी) में बिजनेस करने वाले 100 अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। इन 100 टेक अरबपतियों में सबसे ऊपर हैं माइक्रोसॉफ्ट के तकनीकी सलाहकार बिल गेट्स, जिनकी कुल संपत्ति 78 बिलियन डॉलर (करीब 5,200 अरब रुपए) है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस, जिनकी कुल संपत्ति 66.2 बिलियन डॉलर (करीब 4,400 अरब रुपए) है। देखिए पूरे 10 लोगों की लिस्ट

bill gates

सोशल मीडिया फेसबुक के चेयरमैन, सीईओ और को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने फोर्ब्स की इस लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी कुल संपत्ति 54 अरब डॉलर (करीब 3600 अरब रुपए) है। लिस्ट में चौथे स्थान पर ओरैकल के लैरी एलिसन हैं और पांचवें स्थान पर हैं गूगल के लैरी पेज। इन लोगों की संपत्ति क्रमश: 51.7 अरब डॉलर और 39 अरब डॉलर है।

azim shiv

फोर्ब्स की इस लिस्ट में चीनी कंपनी अलीबाबा के सीईओ जैक मा 25.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें नंबर पर हैं। लिस्ट में भारत की कंपनी विप्रो के चेरमैन अजीम प्रेमजी को 13वां स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति है 16.1 अरब डॉलर (करीब 1075 अरब रुपए)। साथ ही इस लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय का नाम है शिव नाडार का, जो 17वें स्थान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 11.7 अरब डॉलर (करीब 780 अरब रुपए) है।

list of billionaires

इस लिस्ट के 53 लोग पिछली लिस्ट के मुकाबले अमीर हुए हैं, जबकि 27 लोगों की संपत्ति पिछली बार के मुकाबले घटी है। वहीं दूसरी ओर, इस बार की 100 टेक अरबपतियों की इस लिस्ट में 12 नए नाम जुड़े हैं। इस लिस्ट में 51 लोग सिर्फ अमेरिका से ही हैं, जिनमें से 8 टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+