Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget में सरकार के ऐलान से LIC कर्मचारी नाराज, किया वॉकआउट हड़ताल

नई दिल्ली। Budget में सरकार ने LIC को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार LIC में अपनी हिस्सेदारी को कम करेंगी और उसे बेचेगी। LIC के IPO को लेकर सरकार के ऐलान से एलआईसी कर्मचारियों में नाराजगी है।

 LIC employees hold protest and walkout against Centres budget announcement regarding disinvestment plan of LIC

भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी संगठन ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ वॉकआउट हड़ताल का आवाहन किया। देशभर में LIC के दफ्तरों में कर्मचारियों ने मंगलवार को एक घंटे 'वॉक आउट' हड़ताल किया। कर्मचारी सरकार के फैसले से नाराज है और वो सरकार के एलआईसी में IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचे जाने का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर देशभर के LIC दफ्तर में मंगलवार को वॉक आउट हड़ताल बुलाई गई।

कर्मचारी संगठन का कहना है कि LIC को सूचीबद्ध कराना राष्ट्रहित के खिलाफ है। कर्मचारी संगठन ने कहा है कि एलआईसी देश के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक है। अगर सरकार इसकी हिस्सेदारी बेचकर इसके निजीकरण का कोई भी प्रयास करती है तो ये देश के आम नागरिकों का भरोसा तोड़ने वाला काम होगा। गौरतलब है कि शनिवार को बजट 2020 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि सरकार एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी को बेचेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+