कोरोना से जंग के लिए Tata ने 1500 करोड़ तो कोटेक महिंद्रा ने दिए 50 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते देश को लॉकडाउन किया गया है। देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस संकट से लड़ने के लिए देशवासियों से मदद मांगी तो आम से लेकर खासकर संकट की इस घड़ी में साथ खड़ा हो गया। कोरोना संकट से निपटने के लिए बड़े उद्योगपतियों ने सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दी।

रतन टाटा ने इस बारे में ट्विट कर जानकारी दी और कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टाटा ट्रस्ट की तरफ से 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं टाटा संस की ओर से पीएम राहत कोष में 1000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के मुखिया आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा के रिजॉर्ट्स को संक्रमित लोगों की केयर फैसिलिटी के तौर पर इस्तेमाल करने की पेशकश की थी। महिंद्रा समूह ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए वेंटिलेटर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। वहीं रिलायंस फाउंडेशन ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में 100 बेड का COVID-19 अस्पताल बना दिया है। वहीं इललाज के लिएअ इस्तेमाल होने वाली मास्क, प्रोटेक्टिव सूट उपलब्ध कराए गए है। वहीं रिलायंस ने महाराष्ट्र CM रिलीफ फंड में 5 करोड़ रुपये दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications