Paytm IPO Allotment: देश के सबसे बड़े IPO का अलॉटमेंट, आपको शेयर मिलें या नहीं, ऐसे करें चेक
Paytm IPO अलॉटमेंट में ऐसे चेक करें अपना नाम
नई दिल्ली, 15 नवंबर। देश के सबसे बड़े आईपीओ पेटीएम( Paytm IPO) का अलॉटमेंट होने जा रहा है। 15 नवंबर को इसका अलॉटमेंट किया जा सकता है। ऐस में अगर आपने भी आईपीओ क लिए एप्लीकेशन दिया है तो अब आप घर बैठ चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिलें कि नहीं। आप अपने एप्लीकेशन का अलॉटमेंट स्टेटस बीएसई के वेबसाइट पर जाकर या ऑफिशियल रजिस्ट्रार लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट में अपना नाम
18 नवंबर को पेटीएम की लिस्टिंग शेयर बाजार में होगी। पेटीएम ने 18300 करोड़ रुपए का आईपीओ जारी किया, जिसके आधार पर कंपनी 149428 करोड़ रुपए का उपक्रम मूल्य पर सूचीबद्ध होगी। अगर आपने भी आईपीओ का सब्सक्रिप्शन के लिए आवेदन किया था तो आपको अपना नाम चेक कर लेना चाहिए। इसक लिएं आसान सा तरीका है।

कैसे चेक करें IPO अलॉटमेंट
- आप घर बैठे आईपीओ का अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE की वेबसाइट (https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx) पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Status of Issue Application पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद इक्विटि ऑप्शन को सलेक्ट कर कंपनी का नाम यानी पेटीएम का नाम सलेक्ट करना होगा।
- फिर अपना एप्लीकेशन नंबर डालना होगा, साथ ही PAN कार्ड की डिटेल भरनी होगी।
- वेरीफिकेशन के बाद आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपको शेयर मिले या नहीं।

रजिस्ट्रार वेबसाइट पर जाकर करें चेक
आप इसके अलावा पेटीएम की रजिस्ट्रार कंपनी Link Intime India Private Limited पर जाकर भी अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस लिंक https://www.linkintime.co.in/IPO/public-issues.html पर क्लिक करना होगा। फिर आपको ड्रॉप बॉक्स में जाकर कंपनी यानी पेटीएम का नाम सलेक्ट करना होगा। इसक बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, पैन नंबर की डिटेल फिल करनी होगी, जिसके बाद आपको अपने आवेदन का स्टेटस दिख जाएगा।

कैसे मिलेगा रिफंड
अगर आपका नाम स्कीन पर नहीं दिखा तो समझ लें कि आपको पेटीएम का शेयर नहीं मिला। ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि अगर शेयर नहीं मिले तो बोली के पैसे कैसे वापस मिलेंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलें उनके पैसे अलॉटमेंट के अगले दिन खाते में वापस क्रेडिट कर दिए जाएंगे। यानी आपको आपका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।
IRCTC E Wallet: कैसे बनाएं आईआरसीटीसी ई-वॉलेट, कैसे करें ट्रेन टिकट की बुकिंग?












Click it and Unblock the Notifications