अमेजन पर बिक रही बिकिनी पर कर्नाटक में मचा बवाल, सरकार ने कहा-माफी मांगनी पड़ेगी

नईदिल्ली, जून 6। ई कॉमर्स कंपनियों कई बार अपने प्रोडक्ट को लेकर विवादों में आ जाती है। एक बार फिर से अमेजन के साथ नया विवाद जुड़ गया है। अमेजन पर एक बिकिनी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल अमेजन पर कर्नाटक के झंडे और राज्य चिन्ह के साथ बिक रहा है, जिसे लेकर अब बवाल शुरू हो गया है।

Recommended Video

    अमेजन पर बिक रही बिकिनी पर कर्नाटक में मचा बवाल, सरकार ने कहा-माफी मांगनी पड़ेगी
    Karnataka Flag on Bikini ,selling on Amazon, Minister Demand Apology

    अमेजन पर बिक रहे बिकिनी को लेकर बवाल

    ई -कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर ऐसी बिकिनी बेची जा रही, जिस पर अब विवाद शुरू हो गया है। अमेज़न की कनाडा वेबसाइट पर बिक रही एक बिकिनी को लेकर कर्नाटक में बवाल मचा है। इस बिकिनी पर कर्नाटक के झंडे के रंग और राज्य चिन्ह बना हुआ था, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया है।

    bikini

    बिकिनी को लेकर कर्नाटक में मचा बवाल

    अमेजन पर बिक रहे इस बिकिनी को लेकर कर्नाटक के मंत्री ने नाराजगी जताई और कहा कि अमेजन को माफी मांगनी पड़ेगी। कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री अरविंद लिम्बावली ने कहा कि सरकार इसके खिलाफ कदम उठाएगी और अमेजन के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि बिकिनी पर कर्नाटक के झंडे और उसके प्रतीक का इस तरह इस्तेमाल करना कर्नाटक की जनता का अपमान है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं करेगी। अमोजन कनाडा को माफी मांगनी पड़ेगी। आपको बता दें कि अमेजन कनाडा पर बिक रहे बिकिनी पर पीले और लाल रंग के साथ कर्नाचक के राज्य का प्रतीक चिन्ह गंडभेरुंड का इस्तेमाल किया गया है। इसे लेकर हुए हंगामे के बाद अमेजन ने इसे अपनी वेबसाइट से हटा दिया। हालांकि अमेजन की ओर से कोई माफी नहीं मांगी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले गूगल ने कन्नड़ को सबसे खराब भाषा कह दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+