'कच्चा बादाम' ट्रेंड का असर, पीयूष गोयल ने मजेदार मीम शेयर कर बताया देश में यूनिकॉर्न का ग्रोथ

नई दिल्ली, 23 फरवरी। सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए आपने भी कभी न कभी कच्चा बादाम वाला ट्रेंडिंग गाना तो सुना ही होगा। कई सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर ने इस गाने पर अपने शॉर्ट वीडियो बनाकर खूब लाइक्स और व्यूज कमाए। लेकिन क्या आपको पता है असल में 'कच्चा बादाम' कोई गाना नहीं बल्कि मूंगफली बेचने वाले भुवन बैद्यकर द्वारा गुनगुनाया गया, जिसे किसी ग्राहक ने वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। बाद में उनकी आवाज में म्यूजिक एड कर इसे ट्रेंडिंग गाने में बदल दिया गया।

Kacha Badam trend Piyush Goyal shared the meme and told the growth of unicorn in the country

'कच्चा बादाम' ने भुवन बैद्यकर को भी काफी लोकप्रिय बना दिया है, सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बने लोगों में अब उनका भी नाम शामिल हो गया है। हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भुवन बैद्यकर का एक मीम शेयर कर भारत में यूनिकॉर्न ग्रोथ का उदाहर दिया है। पीयूष गोयल ने 'कच्चा बादाम' के जनक भुवन बैद्यकर की बिफोर (पहले) और आफ्टर (बाद) वाली एक फोटो शेयर कर मजेदार तरीके से ये बताने की कोशिश की कि भारत में यूनिकॉर्न कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: कच्चा बादाम गाना गाने वाले भुबन को सता रहा है किडनैपिंग का डर?, कहा- अब नहीं बेचूंगा मूंगफली

पीयूष गोयल ट्वीट पर कई लोगों ने फनी रिएक्शन दिए हैं, वहीं हजार लोग पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने कैप्शन में लिखा, 'एक और 'कच्चा बादाम' अब पक गया, भारत ने केवल 53 दिनों में अपना दसवां यूनिकॉर्न ऐड है।' इस कैप्शन के साथ पीयूष गोयल ने भुवन बैद्यकर की 'कच्चा बादाम' गाना वायरल होने से पहले और बाद की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो किसी सिंगर की तरह चमकीले कोट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि देश का नया यूनिकॉर्न सॉफ्टवेयर डेवलपर 'हासूरा' है जिसने ग्रीनओक्स की अगुवाई में वित्तपोषण के दौर में 10 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। हासूरा यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन) की श्रेणी में शामिल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+