JioPhone Next: जियो फोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग में देरी, जानिए अब कब खत्म होगा इंतजार

नई दिल्ली, 10 सितंबर। रिलायंस जियो और गूगल( Jio and Google) की नई पेशकश सस्ते स्मार्टफोन जियो फोन नेक्स्ट( Jio Phone Next) की लॉन्चिंग में देरी हो गई है। पहले इस फोन तो 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी पर ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन इस फोन की लॉन्चिंग में देरी हो गई है। फोन की लॉन्चिंग में हुई इस देरी की वजह कंपनी की ओर से बताई गई है,जिसमें कहा गया है कि फोन की टेस्टिंग की जा रही है। इस दिवाली से पहले मार्केट में उताया जाएगा।

 JioPhone Next launch postponed, to be available before Diwali
कंपनी की ओर से कहा गया है कि फोन को और रिफाइन किया जा रहा है, जिसकी वजह से इसकी लॉन्चिंग में थोड़ी देरी हो रही है। कंपनी ने कहा है कि अब य फोन दिवाली से पहले मार्केट में लॉन्च होगा। कंपनी का इंतजार कर रहे लाखों लोगों को इस सस्ते स्मार्टफोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी ने कहा है कि लोगों को बेहतरीन स्मार्टफोन देने की दिशा में काम किया जा रहा है।

क्या खास है इस फोन में

इस स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो इसे गूगल और जियो ने मिलकर तैयार किया है। इस फोन को न केवल भारत का बल्कि दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इस फोन में वॉयस असिसटेंट का सपोर्ट , स्मार्ट कैमरा, लैंग्वेज ट्रांसलेशन की फीचर होगी। जियो फोन नेक्स्ड में क्वॉलकम Snapdragon 215 प्रोसेसर है। फोन में 2GB और 3GB रैम की कैपिसिटी है। वहीं 16 और 32 GB की स्टोरैज कैपिसिटी है। फोन का डिस्प्ले 5.5 इंच का है। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन रीडर जैसे तमाम फीचर्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+