Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: एयरटेल, Vi के बाद जियो महंगा, रिचार्ज कराने से पहले चेक करके किसका प्लान सबसे
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: एयरटेल, Vi के बाद जियो महंगा, रिचार्ज कराने से पहले चेक करके किसका प्लान सबसे सस्ता
नई दिल्ली, 29 नवंबर। नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में टेलीकॉम कंपनियों ने एक के बाद कर अपने रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया। सबसे पहले भारती एयरटेल (Bharati Airtel) ने अपने सभी प्रीपे़ रिचार्ज प्लान के दाम में 20 से 25 फीसदी की बढोतरी कर दी। एयरटेल के रिचार्ज प्लान 26 नवंबर से पहले के मुकाबले 20 से लेकर 500 रुपए तक महंगे हो गए। एयरटेल के बाद वोडफोन आइडिया (Vodafone Idea) के प्रीपेड टैरिफ प्लान में बदलाव किया गया। कंपनी ने 25 नवंबर से अपने सभी प्रीपेड टैरिफ प्लान को 25 फीसदी तक बढ़ा दिया तो वहीं रविवार को रिलायंस जियो( Reliance Jio) ने भी अपने सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1 दिसंबर से 20 फीसदी महंगे कर दिए हैं।

किसका प्लान कितना महंगा
वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान को 20 से 25 फीसदी बढ़ा दिया। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों का सबसे सस्ता प्लान 79 रुपये से शुरू होता था , जो अब बढ़कर 99 रुपए हो गया है। वहीं सालाना रिचार्ज प्लान में अब 500 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। जबकि जियो का न्यूनतम प्लान 75 रुपए से बढकर 95 रुपए का हो गया है। यानी न्यूनतम रिचार्ज मामले में जियो का प्लान सबसे सस्ता है।

किसका प्लान कितना सस्ता
28 दिनों की वैधता वाले प्लान की तुलना करें को एयरटेल का प्लान 149 से बढ़ाकर 179 रुपए, 219 रुपए से बढ़कर 265 रुपए हो गया। इसी तरह से वोडाफोन आइडिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला अब 219 रुपए वाला प्लान 269 रुपए, 299 रुपए वाला प्लान 359 रुपए में हो गया है। जबकि जियो के 28 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 129 रुपए की कीमत 155 रुपए और 179 रुपए हो गया है। वहीं 199 रुपए वाला प्लान 239 रुपए में हो गया है।

84 दिन वाले प्लान में कौन बेस्ट
84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में तुलना करें तो एयरटेल के प्रीपेड प्लान की कीमत 455 रुपए कम से कम होगी। वहीं 598 रुपए वाले प्लान की कीमत 719 रुपए हो गई और 698 रुपए वाले प्लान की कीमत 839 रुपए हो गई है। वहीं वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों वाले प्लान की कीमत की तुलना करें तो इसकी कीमत 699 रुपए से बढ़कर 839 रुपए हो गई। वहीं 599 रुपए वाले प्लान की कीमत 719 रुपए हो गई है। जियो की बात करें तो जियो के 329 रुपए वाले प्लान की कीमत अब बढ़कर 395 रुपए हो गई। 555 रुपए वाले प्लान की कीमत 666 रुपए और 719 रुपए हो गई।

सालाना प्लान में कौन बेस्ट
जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत पर नर डाले तो 1299 रुपए वाला प्लान अब 1559 रुपए में, 2399 रुपए वाला प्लान 2879रुपएमें मिलेगा । वहीं एयरटेल का सालाना प्रीपेड प्लान 1498 रुपए के बजाए 1799 रुपए में और 2498 रुपए वाला प्लान 2999 रुपए में मिलेगा। इसी तरह से वोडाफोन का 1499 रुपए वाला प्लान 1799 रुपए में मिलेगा।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications