JIO Festive Offer: जियो का एक और धमाका, बिना 4जी फोन के चला सकेंगे इंटरनेट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से इस त्योहारी सीजन में एक खास ऑफर शुरू किया गया है। कंपनी ने इसे जियोफाई फेस्टिव ऑफर (JIO-FI Festive Offer) नाम दिया है। जियोफाई की मदद से वो लोग भी 4जी डेटा और कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं, जिनके पास सिर्फ 2जी या 3जी डिवाइस है। कंपनी का यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है, जो देश के अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल लाइफ से जोड़ने के लिए लाया गया है।

जियो का एक और धमाका, बिना 4जी फोन के चला सकेंगे इंटरनेट

सिर्फ 999 रुपए का है ऑफर
कंपनी के इस ऑफर के तहत सिर्फ 999 रुपए में जियो फाई दिया जा रहा है। यह ऑफर 20 सितंबर से शुरू हुआ है। जियोफाई का ये ऑफर 30 सितंबर को खत्म होगा। आपको बता दें कि अभी तक जियो का यह डिवाइस 1999 रुपए में बिक रहा था। यानी अगर इस त्योहारी सीजन में आप यह डिवाइस खरीदते हैं तो आपको 1000 रुपए का तगड़ा फायदा होगा।

क्रांति ला देगा ये कदम
कंपनी की तरफ से जियोफाई को सस्ता करने का ये कदम डेटा कार्ड और डोंगल सेगमेंट में एक क्रांति ला सकता है। इस डिवाइस की मदद से हर ग्राहक रिलायंस जियो से जुड़कर डिजिटल लाइफ जी सकेगा। रिलायंस जियो के जियो फोन से पहले ही टेलिकॉम बाजार में खलबली मची हुई है और अब जियोफाई फेस्टिव ऑफर एक और क्रांति कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+