Jio Family Plan: जियो लेकर आया धांसू प्लान, 1 सिम के खर्च में चला सकेंगे 4 नंबर!
Jio Family Plan, Jio ने परिवारों के लिए नए Jio Plus पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ये नए प्लान केवल 399 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं

Jio Family Plan, टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। ऐसे में लोगों को अपने नंबर रिचार्ज करना काफी महंगा पड़ रहा है। अब रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। जियो एक सिम को रिचार्ज करने पर तीन अन्य सिमों पर फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा दे रहा है। इसके साथ शुरू के एक महीने तक इन सेवाओं का ग्राहक फ्री में लाभ उठा सकते हैं।
रिलायंस जियो ने नया फैमिली पोस्टपेड प्लान जियो प्लस लॉन्च किया है, जिसमें एक माह का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है। इसमें एक 399 रुपये में आता है। जबकि दूसरा प्लान 699 रुपये में आता है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में लगभग 30% की छूट के साथ जियो ने इस नई स्कीम को लॉन्च किया है। जियो का सीधा मुकाबला अब एयरटेल के साथ होगा। जो इस तरह के प्लान चला रही है। हालांकि उसके प्लान जियो की तुलना में महंगे हैं।

जियो 399 प्लान
जियो प्लस प्लान में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रुपये चुकाने होंगे। इस प्लान में 3 अतिरिक्त कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। हालांकि प्रत्येक अतिरिक्त कनेक्शन के लिए यूजर्स को 99 रुपये चुकाने होंगे। यानी यदि आप जियो प्लस में 4 कनेक्शन लेते हैं तो आपको 696 रुपये (399+99+99+99) प्रतिमाह का भुगतान करना होगा।
इस हिसाब से 4 कनेक्शन वाले फैमिली प्लान में एक सिम पर हर महीने औसतन 174 रु खर्च आएगा। इस प्लान में 75 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो आपको 500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर डिपॉजिट करने होगें।

699 रुपये का प्लान
जियो फैमिली के इस 699 रुपये के प्लान के साथ ग्राहकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन और 100 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेंजिंग की सुविधा मिल रही है। यानी यदि आप जियो प्लस में 4 कनेक्शन लेते हैं तो आपको 996 रुपये (699+99+99+99) प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। इस हिसाब से 4 कनेक्शन वाले फैमिली प्लान में एक सिम पर हर महीने औसतन 249 रु खर्च आएगा। इसके लिए आपको 875 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।
वहीं इन ग्राहकों को ये प्लान लेने पर कोई सिक्योरिटी जमा नहीं करनी होगी। जियो फाइबर यूजर्स, कॉर्पोरेट कर्मचारियों, अन्य ऑपरेटरों के मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स के साथ एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड धारकों को कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट भी नही देना होगा।

ट्रू 5जी वेलकम ऑफर भी मिलेगा
रिलायंस जियो के नए फैमिली प्लान के साथ कई ऑफर्स भी मिलते हैं। इस प्लान में जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। इसका पूरी फैमिली इस्तेमाल कर सकती है। वहीं सभी मेंबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। साथ ही प्लान में डाटा की कोई डेली लिमिट भी नहीं रखी गई है।
पर्सनल प्लान
इसके अलावा जियो 299 रुपये और 599 रुपये के पर्सनल प्लान भी लेकर आया है। 299 रुपये के प्लान में 30 जीबी डेटा दिया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी जाती है। इस प्लान के लिए 375 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट होती है। 599 वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मैसेजिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही फ्री ट्रॉयल की सुविधा मिलती है। इस प्लान के लिए 750 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।









Click it and Unblock the Notifications