जियो इफेक्ट: 4 महीने तक यूजर्स को FREE इंटरनेट दे रही है ये कंपनी
नई दिल्ली। अगर आप Vodafone के यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। कंपनी अपने यूजर्स को 4 महीने तक का फ्री डेटा दे रही है। Jio GigaFiber से मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने योजना तैयारी कर ली है। वोडाफोन ने अपने यूजर्स को 4 महीने फ्री इंटरनेट सब्सक्रिप्शन देने का फैसला किया है। वोडाफोन के स्वामित्व वाले You ब्रॉडबैंड ने अपने पुराने ग्राहकों को 4 महीने तक फ्री सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि जो यूजर्स अपनी वैलिडिटी 12 महीने तक बढ़ाते हैं उन्हें उन्हें चार महीने का अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

वोडाफोन ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ऑफर
वोडाफोन की स्वामित्व वाली कंपनी यू ब्रॉडबैंड ने अपने पुराने यूजर्स के लिए योजना निकाली है। कंपनी ने पुराने ग्राहक ब्रॉडबैंड कनेक्शन को 16 महीनों तक उपयोग कर पाएंगे। यूजर्स को तिमाही या छमाही आधार पर अपनी वैलिडिटी को अपग्रेड करने का फायदा भी दिया है। सबसे खास बात ये कि ऑफर 30 सितंबर तक के लिए वैलिड है।

ऐसे मिलेगा लाभ
ब्रॉडबैंड कंपनी ने कहा है कि फ्री ऑफर केवल उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो रिचार्ज आधिकारिक वेबसाइट से करेंगे। इस ऑफर के मुताबिक अगर यूजर्स 1 महीने की वैधता वाले प्लान लेता है तो उसे 3 महीने वाले प्लान में अपग्रेड करके एक महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में प्राप्त कर सकेगा। अगर 12 महीने वाले प्लान में अपग्रेड करता है तो 4 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी के मुताबिक जो लोग तीन महीने वाले प्लान में हैं वो 1 महीने वाले या 12 महीने वाले प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। प्लान का लाभ उठाने के लिए आपको UPGRADE33 प्रोमो कोड अप्लाई करना होगा।

30 सितंबर तक ही उठा सकेंगे लाभ
कंपनी के मुताबिक वहीं जो ग्राहक फिलहाल 6 महीने वाले प्लान में है वो अपने प्लान को 12 महीने वाले प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं, इसमें उन्हें 4 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। सबसे खास बात ये कि प्लान 30 सितंबर तक वैलिड है।












Click it and Unblock the Notifications