दीवाली से पहले Reliance Jio धमाका, Free में मिल रहा है 8GB डेटा, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अक्सर अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर पेश करती रही है। जियो के फ्री और सस्ते ऑफर्स की वजह से ही वो लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। दीवाली से पहले Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक बंपर ऑफर पेश किया है। कंपनी ने जियो सेलिब्रेशन पैक का ऐलान किया है, जिसमें यूजर्स को 8GB डेटा मुफ्त मिल रहा है।

 जियो का दीवाली धमाका ऑफर

जियो का दीवाली धमाका ऑफर

रिलायंस जियो ने दीवाली से पहले अपने ग्राहकों के लिए सेलिब्रेशन पैक पेश किया है। इस पैक में जियो अपने मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को 8GB डेटा फ्री में दे रहा है। अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो ऑफर की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर से पहले इसे एक्टिवेट करवाएं।

 क्या है जियो का सेलिब्रेशन पैक

क्या है जियो का सेलिब्रेशन पैक

जियो अपने मौजूदा यूजर्स को ये ऑफर दे रहा है, जिसके तहत यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा मुफ्त में मिल रहा है। इस ऑफर की वैधतता 4 दिनों की है। इससे पहले भी जियो ने सेलिब्रेशन पैक लॉन्च किया था। अगर आप जानना चाहते हैं कि ये ऑफर आपको मिल सकता है कि नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले जियो ऐप ओपन करना होगा। फिर आपको मेन्यू को सिलेक्ट करके माई प्लान सेक्शन में जाकर देखना होगा कि आप इस प्लान को ले सकते हैं कि नहीं ।

 जियो का दीवाली सेलिब्रेशक पैक

जियो का दीवाली सेलिब्रेशक पैक

जियो ने अपने यूजर्स के लिए दीवाली सेलिब्रेशन पैक भी पेश किया है, जिसके तहत कंपनी प्रीपेड यूजर्स को रिचार्ज पैक पर 100 प्रतिशत की छूट देती है। ये छूट रिलायंस डिजिटल कूपन के रूप में दिया जाएगा। यहां आपको बता दें कि ये ऑफर 149 रुपए से ज्यादा के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर ही लागू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+