Reliance Jio का एक और धमाका, रोजाना मिलती है 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड Free कॉलिंग
नई दिल्ली। Reliance Jio Prepaid Recharge Plan. रिलायंस जियो ने एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है। रिलायंस जियो( Reliance Jio) लगातार अपने प्लान की वजह से यूजर्स के बीच लोकप्रियता बंटोतरी रही हैं। जियो के फ्री डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान के कारण जियो नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी बन गई है। जियो ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसी बड़ी कंपनियों को पछाड़कर सबसे बड़ा यूजर पेश तैयार कर लिया है। आज हम आपको जियो के नए और चर्चित प्लान के बारे में बता रहे हैं।

जियो का नया प्लान
रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए प्लान पेश करता रहता है। रिलायंस जियो ने एक बार फिर से जियो यूजर्स के डेटा डिमांड को देखते हुए नया प्लान पेश किया है। चूंकि कोरोना संकट की वजह से वर्क फ्रॉम होम करना पड़ रहा है, ऐसे में ऑफिस के कामों में अधिक डेटा की जरूरत पड़ती है। इसी को देखते हुए जियो ने नया प्लान पेश किया है।

जियो का नया प्लान- डेटा से भरपूर
जियो रिचार्ज( Jio recharge) के नए प्लान में रोजाना 3GB डेटा के साथ-साथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में लोगों को ज्यादा मोबाइल डेटा मिलता है। इस प्लान की कीमत 349 रुपए रखी गई है, जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ कुल 84 जीबी डेटा का लाभ मिलता है। कंपनी के इस प्लान को 3GB/Day Packs कैटेगरी में रखा गया है।

डेटा के साथ-साथ कॉलिंग की सुविधा
इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 3 जीबी डेटा के साथ-साथ बाकी गई बेनिफिट्स मिल रहे हैं। जियो यूजर्स को रोजाना Jio-टू-Jio फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं जियो के अलावा दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए यूजर्स को 1000 मिनट दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को 100 SMS मुफ्त भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियोअपने यूजर्स को इस प्लान के साथ जियो सिनेमा, जियो सावन जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में देता है। इन दिनों जियो का ये प्लान काफी लोकप्रिय हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications