JIO 5G in Delhi-NCR: पूरे दिल्ली-एनसीआर में 5जी सेवा मुहैया कराने वाला पहला ऑपरेटर बना जियो
JIO 5G in Delhi-NCR: देश में तेजी से 5जी का नेटवर्क फैल रहा है। इस बीच रिलायंस जियो की ओर से दावा किया गया है कि वह एकमात्र टेलीकॉम कंपनी हैजो सच में 5जी सेवाओं को दिल्ली-एनसीआर में मुहैया कर रहा है। 5जी सेवाओं को दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और अन्य अहम जगहों पर मुहैया कराया जा रहा है। कंपनी के दावे के अनुसार जियो के अलावा अभी कोई भी कंपनी नहीं है जो सच में 5जी सेवा को मुहैया करा रही है। बता दें कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद रिलायंस को इसका टेंडर मिला था और इसके बाद तेजी से रिलायंस जियो इस सेवा को आगे बढ़ा रहा है। दिल्ली के अलावा कंपनी मुंबई, वाराणसी, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरू में भी इस सेवा को मुहैया करा रही है। अब इस लिस्ट में एनसीआर भी जुड़ गया है।

कंपनी की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके अनुसार दिल्ली-एनसीआर में तकरीबन सभी अहम जगहों पर 5जी के नेटवर्क सिग्नल मिलने लगेंगे। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी बिल्डिंग, मॉल, बाजारर, ट्रेन, पार्क, मेट्रो स्टेशन पर भी 5जी की सुविधा मिल रही है। दिल्ली में पहले से ही लाखों लोग ट्रू 5जी सेवा का लाभ उठा रहे हैं। लोगों को जियो के वेलकम ऑफर का भी इन्वाइट मिलना शुरू हो गया है। इस ऑफर के अंतर्गत लोगों को 1 जीबीपीएस की स्पीड मिल रही है और वह भी अनलिमिटेड, लेकिन इसके लिए लोगों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना है।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसके इंजीनियर लगातार काम कर रहे हैं। वह लोगों को 5जी सेवा पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। हर भारतीय को 5जी की सुविधा मिले इसके लिए हम काम कर रहे हैं। तकनीक के जरिए लोगों के जीवन में बड़े बदलाव होते हैं यही वजह है कि 5जी सेवाओं को हर किसी तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि एनसीआर के अधिकतर क्षेत्रों को 5जी सेवा मुहैया कराना हमारे लिए गर्व कीबात है। हमने पहले ही इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोलआउट किया है।












Click it and Unblock the Notifications