बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण ने शेयर की गुड न्यूज, जनवरी में रिकॉर्ड 1.20 लाख करोड़ रहा GST कलेक्शन

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर की गुड न्यूज, जनवरी में रिकॉर्ड 1.20 लाख करोड़ रहा GST कलेक्शन

Budget 2021: Nirmala Sitharaman News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सोमवार (1 फरवरी) को साल 2021-2022 का आम बजट पेश करेंगी। आज संसद में 11 बजे बजट पेश होने वाला है, इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह बैठक 10:15 बजे होगी। आम बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक गुड न्यूज ट्वीट की है। जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि जनवरी 2021 में रविवार शाम 6 बजे तक 1,19,847 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी (GST) कलेक्शन हुआ है। निर्मला सीतारमण ने इसी जानकारी को अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रिट्वीट किया है। पिछले साल इसी महीने यानी जनवरी 2020 के जीएसटी कलेक्शन की तुलना में इस बार 8 फीसदी अधिक राजस्व मिला है।

Nirmala Sitharaman

Recommended Video

    Budget 2021: Nirmala Sitharaman ने शेयर की गुड न्यूज,रिकॉर्ड स्तर पर GST कलेक्शन | वनइंडिया हिंदी

    वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि जनवरी 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,19,847 लाख करोड़ है, जिसमें से SGST 29014 करोड़, IGST 60288 करोड़, CGST 21923 करोड़ और Cess 8622 करोड़ रुपये शामिल है। इसके अलावा बताया गया है कि दिसंबर से 31 जनवरी 221 तक दायर GSTR-3B रिटर्न की कुल संख्या 90 लाख है।

    Budget 2021

    वित्त मंत्रालय ने ये जानकारी दी है कि पिछले चार महीनों में जीएसटी राजस्व एक लाख करोड़ के आसपास रहा है। सरकार ने कहा कि जीएसटी में ये इजाफा इस बात का संकेत है कि कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था तेजी से उबर रही है। जनवरी 2021 का जीएसटी रेवेन्यू 2017 में GST लागू होने के बाद सबसे ज्यादा है। इसने करीब-करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। दिसंबर 2020 में जीएसटी रेवेन्यू 1.15 लाख करोड़ रुपये रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+