शादी के बाद पति के साथ इस बंगले में रहेंगी ईशा अंबानी, खूबियां और कीमत जान उड़ जाएंगे होश

मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधन जा रही है। ईशा अंबानी आनंद पिरामल के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। शादी के बाद ईशा अंबानी अपने पति के साथ आलीशान बंगले में शिफ्ट होंगी। ईशा और आनंद का ये आशियाना वर्ली समुद्र किनारे तैयार हो रहा है। वर्ली में पांच मंजिला बंगला तैयार किया जा रहा है। समय पर इस बंगले का काम पूरा करने के लिए दिन-रात 1500 मजदूर काम कर रहे हैं। इस सी फेसिंग बंगले को ईशा की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

 ईशा-आनंद का नया आशियाना

ईशा-आनंद का नया आशियाना

शादी के बाद ईशा अंबानी और आनंद पिरामल इस पांच मंजिला बंगले में शिफ्ट होंगे। पहले इस बंगले का मालिकाना हक हिन्दुस्तान यूनिलीवर के पास था, लेकिन साल 2012 में इसे पिरामल ग्रुप ने 450 करोड़ में खरीदा था। शादी के मौके पर ईशा को ये बंगला ससुराल वालों की तरफ से तोहफे में दिया जा रहा है।

 बंगले की खासियत

बंगले की खासियत

इस बंगले को ईशा अंबानी की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। घर के अंदर सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। इस पांच मंजिला इमारत में तीन बेसमेंट हैं। पहले दो बेसमेंट में पार्किंग और आखिरी बेसमेंट में सर्विस फैसेलिटी रखी गई है। बंगले के ग्राउंड फ्लोर में एक एंट्रेस लॉबी है। वहीं ऊपर की मंजिल में लिविंग और डाइनिंग हॉल है। बंगले में ट्रिपल हाइट मल्टीपर्पज रूम, बेडरूम और सर्क्युलर स्टडीज रूम हैं।

 बंगले में लाउंज और स्वीमिंग

बंगले में लाउंज और स्वीमिंग

इस बंगले में अलग से लाउंज एरिया भी है। बंगले में अभी इंटीरियर फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसे 1 दिसंबर तक पूरा करने का टागरेट रखा गया है। बंगले के ठीक सामने समुद्र है, जिसने इस बंगले की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। अगर कीमत की बात करे तो इसे पिरामल ग्रुप ने 450 करोड़ में खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+