IRCTC ने शुरू की नई सुविधा, ऐसे टिकट बुक करने पर मिलेगा कैशबैक
नई दिल्ली। रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत आपको कैशबैक मिलेगा। हालांकि, इसके लिए आपको एक खास ऐप डाउनलोड करना होगा। रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए नई-नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इससे पहले भी रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ खास सुविधाएं शुरू की हैं। आइए जानते हैं कैसे मिलेगी कैशबैक सुविधा।

ऐसे मिलेगा कैशबैक
इसके लिए आपको mVisa (एमवीजा) ऐप डाउनलोड करना होगा। यह एक तरह का ई-वॉलेट है, जिसमें आप पैसे रख सकते हैं। इसके जरिए आप अपनी ट्रेन टिकट का भुगतान कर सकते हैं। जब आप इस ऐप का इस्तेमाल करते हुए अपने ट्रेन टिकट का भुगतान करेंगे तो आपको आईआरसीटीसी की तरफ से कुछ कैशबैक भी दिया जाएगा।
4 सितंबर तक के लिए है ये ऑफर
आईआरसीटी की तरफ से 4 सितंबर तक के लिए इस प्रमोशनल ऑफर की पेशकश की गई है। इसके तहत रेल टिकटों पर 50 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। आपको बता दें कि रेलवे 'अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें' सेवा पहले ही शुरू कर चुकी है, जिससे ग्राहकों को काफी फायदा हो रहा है और अब इस नई सेवा से और अधिक फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications