IRCTC: सितंबर में चलेंगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, टिकट की बुकिंग शुरू, देखें Full List
नई दिल्ली, 24 अगस्त। भादों का महीना त्योहारों का मौसम साथ लेकर आता है इस वजह से सितंबर महीने में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं,इस वजह से भारतीय रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए अलग-अलग जोन में ट्रेनों का विस्तार करने का फैसला किया है और इसी कारण उसने 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का विस्तार कर दिया है। उसने ये जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। इन ट्रेनों की बुकिंग भी आज से शुरू हो गई है।
Recommended Video
Indian Railway: सिंतबर में भी चलेंगी Festival Special Trains, रेलवे ने किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी

इन10 ट्रेनों का हुआ विस्तार
- ट्रेन नंबर 09027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन नंबर 09028 जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन नंबर 09017 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार सुपरफास्ट फेस्टिवल
- ट्रेन नंबर 09018 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट फेस्टिवल
- ट्रेन संख्या 09057 उधना-मंडुआडीह सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन संख्या 09058 मंडुआडीह-उधना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन संख्या 09271 बांद्रा टर्मिनस-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन संख्या 09272 पटना-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन संख्या 02913 बांद्रा टर्मिनस-सहरसा सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल
- ट्रेन संख्या 02914 सहरसा-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल

गणपति उत्सव के दौरान 40 विशेष ट्रेनें चलेंगी
इससे पहले रेलवे ने गणपति उत्सव के दौरान 40 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया था। ये ट्रेनें मुंबई और कोंकण क्षेत्र के बीच चलाई जाएंगीं।
आइए एक नजर डालते हैं स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट पर
- ट्रेन संख्या 01236 10 सितंबर 2021 को सावंतवाड़ी रोड से 02.30 बजे प्रस्थान करेगी
- ट्रेन संख्या 01237 8 सितंबर 2021 और 9 सितंबर 2021 को दोपहर 2.10 बजे पनवेल से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01238 8 सितंबर 2021 और 9 सितंबर 2021 को सुबह 2.30 बजे सावंतवाड़ी रोड से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01239 5 सितंबर, 7 सितंबर और 9 सितंबर 2021 को सुबह 5.33 बजे एलटीटी से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01240 5 सितंबर, 7 सितंबर और 9 सितंबर 2021 को रात 8.30 बजे मडगांव से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01241 3 सितंबर, 7 सितंबर और 10 सितंबर 2021 को दोपहर 12.45 बजे एलटीटी से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01242 5 सितंबर, 8 सितंबर और 12 सितंबर 2021 से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01243 4 सितंबर, 8 सितंबर और 11 सितंबर 2021 से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01244 3 सितंबर, 7 सितंबर और 10 सितंबर 2021 से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01245 5 सितंबर, 12 सितंबर 2021 को पनवेल से रवाना होगी

भारतीय रेलवे ने किया फैसला
- ट्रेन संख्या 01246 4 सितंबर, 11 सितंबर 2021 को पनवेल से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01247 8 सितंबर 2021 को पुणे से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01248 10 सितंबर 2021 को करमाली से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01249 10 सितंबर 2021 करमाली से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01250 9 सितंबर 2021 को मडगांव से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01227 मुंबई-सावंतवाड़ी रोड 4 सितंबर से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01228 सावंतवाड़ी रोड-मुंबई 4 सितंबर से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01229 मुंबई-रत्नागिरी 3 सितंबर से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01230 रत्नागिरी-मुंबई 5 सितंबर से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01234 रत्नागिरी-पनवेल 3 सितंबर से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01231 पनवेल-सावंतवाड़ी रोड 4 सितंबर से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01232 सावंतवाड़ी रोड-पनवेल 4 सितंबर से रवाना होगी
- ट्रेन संख्या 01233 पनवेल-रत्नागिरी 5 सितंबरसे रवाना होगी
जानिए कैसे करें टिकट बुक?
- टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें या फिर मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
- आईआरसीटीसी अकाउंट के माई प्रोफोइल सेक्शन लिस्ट पर क्लिक करें, इससे आपको सारी स्पेशल ट्रेन के बारे में लिस्ट मिल जाएगी।
- तत्काल की टिकट बुक करने के लिए इंटरनेट बैकिंग का इस्तेमाल करें, जहां ये तरीका सुरक्षित है, वहीं तेजी से भी काम कर सकता है।
- वैसे आप तत्काल टिकट बुक करने के लिए पेटीएम वॉलेट या यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सभी स्पेशल ट्रेनों में तत्काल कोटा ज्यादा है, ऐसे में किसी को भी टिकट बुक करने में देरी नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications