Iran-US Tension: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 634 अंक चढ़ा, निफ्टी में 190 अंकों का उछाल

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 634.61 अंक चढ़कर 41,452.35 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 190.55 अंकों के उछाल के साथ 12,215.90 पर बंद हुआ। चूंकी दोनों देशों के बीच अब तनाव के कम होने की संभावना है इसलिए तेल की कीमतों में भी कमी आई है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है।

share market, share bazar, sensex, nifty, delhi, iran, america, iran and america, iran US tensions, oil prices, शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी, ईरान अमेरिका तनाव, ईरान, अमेरिका, ईरानऔर अमेरिका, तेल के दाम

ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागने के बाद कहा कि वह इराक की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। बुधवार को हुए हमले के बाद इराक ने कहा था कि वह ईरान के राजदूत को तलब करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को लिखे पत्र में ईरान के राजदूत तख्त रवांची ने कहा कि उनका देश इराक की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान करता है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

हालांकि ईरान की मीडिया ने दावा किया है कि इस हमले में 20 अमेरिकी सैनिकों सहित 80 लोगों की मौत हुई है। जबकि अमेरिका ने किसी भी मौत से इनकार किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सब ठीक है और हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है। उन्होंने मिसाइल हमले वाली बात भी स्वीकार की।

बता दें गुरुवार सुबह भी इराक के बगदाद में ग्रीन जोन में दो रॉकेट आकर गिरे। ये रॉकेट ऐसे स्थान पर गिरे, जहां सरकारी एजेंसियां और विभिन्न देशों के दूतावास हैं। इराक की सेना का कहना है कि इस रॉकेट हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि ये रॉकेट किसने दागे इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि रॉकेट अमेरिकी दूतावास के पास दागे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+