Paytm से जले निवेशकों के लिए Latent View बना मरहम, चंद सेकेंड में तीन गुना हुआ पैसा, कितनी कमाई की उम्मीद

Paytm से जले निवेशकों के लिए Latent View बना मरहम, चंद सेकेंड में तीन गुना हुआ पैसा, कितनी कमाई की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 नवंबर। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपने शेयर की लिस्टिंग की और देखते ही देखते ही निवेशकों के 7 हजार करोड़ रुपए डूब गए। पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications Ltd) के शेयरों में लिस्टिंग के बाद से लगातार गिरावट बनी हुई है। देश का सबसे बड़ा आईपीओ देश का सबसे नुकसान देने वाला आईपीओ बन गया।

2 दिन में डूबे 6690 करोड़

2 दिन में डूबे 6690 करोड़

वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेटीएम के आईपीओ में पैसा लगाने वाले लोगों को दो दिन में 6690 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। पेटीएम के आईपीओ में हुए भारी नुकसान से निराश निवेशकों के लिए Latent View Analytics IPO मरहम बनकर आया है। इस आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को बपंर मुनाफा हो रहा है।

 सबसे बड़े आईपीओ का हाल बेहाल

सबसे बड़े आईपीओ का हाल बेहाल

पेटीएम ने देश का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च किया, लेकिन इसकी लिस्टिंग काफी खराब रही। शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ ही इस पर बिकवाली हावी हो गई। दो दिनों में 40 फीसदी से ज्यादा शेयर के भाव गिर गए। वहीं डेटा एनालिटिक्स कंपनी Latent View Analytics ने अपना आईपीओ लॉन्च किया और जिन निवेशकों को ये आईपीओ अलॉट हुआ था, वो चंद सेकेंड में मालामाल हो गए हैं। शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ ही शेयर की कीमत आसमान छूने लगी। निवेशकों को 180 फीसदी तक का मुनाफा हुआ।

 3 गुना बढ़ा भाव

3 गुना बढ़ा भाव

Latent View Analytics के आईपीओ का प्राइस बैंड 190- 197 रुपए था। कंपनी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और आईपीओ 338 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ। 23 नवंबर को इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग 169 फीसदी बंपर प्रीमियम के साथ हुई। चंद मिनटों में ही इस आईपीओ ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया और उनकी रकम तीन गुनी कर दी। प्रति शेयर निवेशकों को 345 रुपए का फायदा मिला है। लिस्टिंग के चंद मिनट बाद ही शेयर का भाव 548.75 रुपए पर पहुंच गई, जबकि कंपनी का इश्यू प्राइस 190 से 197 रुपए के बीच रखा गया था। यानी जो निवेशक पेटीएम की खराब लिस्टिंग से निराश हुए थे, उनके लिए लेटेंट व्यू बड़ा तोहफा बनकर आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+