राकेश झुनझुनवाला ने बनाई अल्ट्रा-लो कॉस्ट एयरलाइन की योजना, जानिए पूरा प्लान
नई दिल्ली, 28 जुलाई: देश के दिग्गज अरबपति निवेशकों में शुमार राकेश झुनझुनवाला 4 साल के अंदर एक नई एयरलाइन के लिए 70 विमान शामिल करने की योजना बना रहे हैं, इस एयरलाइन के पीछे उनको उम्मीद है कि भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई यात्रा करेंगे, जिसके बाद अब शेयर बाजार के दिग्गज एविएशन सेक्टर में अपना एक बड़ा दांव लगाने को तैयार हैं। ब्लूमबर्ग को दिए अपने इंटरव्यू में झुनझुनवाला ने बताया कि अगले 15 दिनों में विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने की उम्मीद है।

वहीं नई एयरलाइंस की जानकारी देते हुए झुनझुनवाला ने कहा कि कंपनी में वह करीब 3.5 करोड़ डॉलर के निवेश पर विचार कर रहे हैं। जिसके जरिेए कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी के मालिक होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अल्ट्रा-लो कॉस्ट एयरलाइन को 'अकासा एयर' या फिर द टीम कहा जाएगा, जिसमें डेल्टा एयरलाइंस इंक के एक पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसे विमान की तलाश है, जो 180 यात्रियों के साथ उड़ान भर सकें।
झुनझुनवाला कम किराए की पेशकश करने वाले एकदम नए यात्रियों को लुभाने के अवसरों की तलाश कर रहा है।उन्होंने कहा कि कंपनी का कल्चर कम खर्च करने वाला है। ऐसे में आपको नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। मैं मांग के मामले में भारत के एविएशन सेक्टर पर बहुत, बहुत आशावादी हूं।
कोरोना महामारी के बीच भारत के वारेन बफे के नाम से फेमस झुनझुनवाला का यह साहसिक दांव है। एक तरफ जहां कोरोना के चलते एविएशन सेक्टर पूरी तरह से नुकसान में चल रहा है। वहीं पिछले कुछ घटनाक्रम पर नजर डालें तो भारत में कई एयरलाइंस कंपनी नुकसान में आकर बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं या फिर बंद हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ दुनिया में भारत को एविएशन मार्केट का बढ़ता हुए क्षेत्र माना जा रहा है। ऐसे में झुनझुनवाला भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications