Infosys के नए MD और CEO होंगे सलिल पारेख
नईी दिल्ली। भारत की नंबर 2 आईटी कंपनी ने शनिवार को ऐलान किया है कि सलिल एस पारेख अब नए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। सलिल पारेख अगले साल 2 जनवरी से पद संभालेंगे। इस पहले पारेख फ्रांस की बड़ी आईटी कंपनी कैपजमेमिनी में ग्रुप एग्जेक्टिव बोर्ड के मेंबर थे। गौरतलब है कि विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद यूपी प्रवीण राव को एमडी और सीईओ बनाया गया था। विशाल अगले साल मार्च तक एक्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन पद पर रहेंगे।

पारेख का कार्यकाल 5 साल का होगा। बता दें कि इसी साल 17 अगस्त को विशाल सिक्का ने इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा था कि विशाल सिक्का का प्रमोटरों के साथ लगातार मतभेद चल रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया था। विशाल सिक्का का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए कंपनी ने उन्हें प्रमोशन देकर एग्जिक्युटिव वाइस चेयरमैन बना दिया था।












Click it and Unblock the Notifications