1.6 अरब डॉलर के शेयर बायबैक करने की तैयारी में इंफोसिस

नई दिल्ली। देश की दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस एक बार फिर से शेयर बायबैक के विकल्प पर विचार कर रही है। ये बायबैक 1.6 अरब डॉलर तक का हो सकता है। कंपनी पर दिसंबर तक शेयर बायबैक करने रोक थी, जो अब बस खत्म होने वाली है।

 Infosys likely to buy back shares again, for $1.6 billion
कंपनी शेयर बायबैक का फैसला 11 जनवरी को होनेवाली बोर्ड मीटिंग में फाइनल करेगी। कंपनी ने इस पर साफ-साफ कुछ नहीं कहा है, लेकिन सूत्रों की माने तो बायबैक मार्केट वैल्यू के हिसाब से 20-25 प्रतिशत प्रीमियम के साथ हो सकता है। पिछले बायबैक में प्रमोटर ग्रुप के कुल 19 सदस्यों में से 16 ने हिस्सा लिया था।

माना जा रहा है कि बायबैक के लिए शेयरहोल्डर्स की रजामंदी मिलने में पहले के मुकाबले कम वक्त लगेगा। दरअसल इंफोसिस ने पहले खुद ही यूरोनेक्स्ट पैरिस और यूरोनेक्स्ट लंदन एक्सचेंज से अपने अमेरिकन डिपॉजिटरी शेयर्स को डीलिस्ट कर लिया था।शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर बीएसई में 646 रुपए प्रति शेयर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+