नए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल में आ रही दिक्कतों पर इंफोसिस के चेयरमैन निलेकणि ने जताया खेद, बोले...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इंफोसिस और उसके चेयरमैन नंदन निलेकणि से आयकर विभाग की नई इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने को कहा था।
नई दिल्ली, 9 जून। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इंफोसिस और उसके चेयरमैन नंदन निलेकणि से आयकर विभाग की नई इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने को कहा था। इसका जबाव देते हुए कंपनी के चेयरमैन नंदन निलेकणि ने कहा कि हमें शुरुआती गड़बड़ियों के लिए खेद है और उम्मीद है कि इस सप्ताह के दौरान सिस्टम ठीक हो जाएगा।

Recommended Video
उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, 'नया ई-फाइलिंग पोर्टल फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाएगा और यूजर्स को बेहर अनुभव देगा। निर्मला सीतारमण जी, हमने पहले दिन कुछ तकनीकी समस्याएं देखी हैं जिन्हें सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। इंफोसिस को इन शुरुआती गड़बड़ियों पर पछतावा है और उम्मीद है कि इस सप्ताह के दौरान सिस्टम ठीक हो जाएगा।' बता दें कि ट्विटर भर भारी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने वित्त मंत्री से नए ई-फाइलिंग पोर्टल में तकनीकी खामियों की बात कही थी और इन्हें दूर करने को कहा था। ट्विटर पर मिली शिकायतों के बाद वित्त मंत्री ने यह कदम उठाया।
यह भी पढ़ें: कोरोना से जान गंवाने वाले पायलट्स के परिजनों को मिले 10 करोड़ मुआवजा, जल्द लगे वैक्सीन, कोर्ट में याचिका दायर
बता दें कि केंद्र सरकार ने इंफोसिस कंपनी को साल 2019 में अगली पीढ़ी का इन्कम टैक्स फाइलिंग सिस्टम तैयार करने का ठेका दिया था, जिसका मकसद रिटर्न की प्रसंस्करण प्रक्रिया में लगने वाले 63 दिन के समय को कम कर एक दिन करने और 'रिफंड' प्रकिया को तेज करना है।
निर्मला सीतारमण ने इंफोसिस के चेयरमैन को टैग करते हुए ट्वीट किया कि ई-फाइलिंग के जिस बहुप्रतिक्षित पोर्टल को कल रात 8.45 बजे लॉन्च किया गया था, मैंने उसमें तकनीकी खामियों के बारे में शिकायतें देखी हैं। उम्मीद है कि इंफोसिस और नंदन निलेकणि प्रदान की जा रही सेवा की गुणवत्ता में हमारे करदाताओं को निराश नहीं करेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि करदाताओं की समस्याओं का समाधाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
गौरतलब है कि इंफोसिस ने सरकार के जीएसटी नेटवर्क पोर्टल को भी विकसित किया था, जिसका इस्तेमाल जीएसटी भुगतान और रिटर्न फाइलिंग के लिए किया जाता था, उपयोगकर्ताओं को इस पोर्टल पर भी शुरुआती समय में गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications