8 महीने के उच्चतम स्तर पर थोक महंगाई, नवंबर में 3.93 फीसदी रही दर
नई दिल्ली। महंगाई पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 3.93 प्रतिशत पहुंच गई है। बीते 8 महीनों का यह उच्चतम स्तर है। थोक मंहगाई दर में बढ़ोत्तरी के लिए प्याज और सब्जियों की बढ़ी कीमतों को वजह बताया जा रहा है।

अगर थोक महंगाई दर की बीते साल से तुलना की जाए तो बीते साल नवंबर में यह 1.82 प्रतिशत था जबकि बीते माह अक्टूबर में यह दर 3.59 प्रतिशत थी। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक सालाना आधार पर नवंबर माह में प्याज की कीमतों में 178.19 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला था जबकि अन्य सीजनल सब्जियों की कीमतों में औसत 59.80 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।
इससे पहले सरकार ने खुदरा मंहगाई दर और औद्योगिक विकास दर के आंकड़े जारी किए थे। खुदरा महंगाई दर नवंबर में 4.88 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि सरकार को इसके 4 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद थी। वहीं, नवंबर माह में औद्योगिक विकास दर में भी कमी देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications