Indian Railway: 9 जुलाई को रेलवे ने बंद की 4615 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, 63 लाख लोगों को पहुंचाया अपने घर
Indian Railway: 9 जुलाई को रेलवे ने बंद की 4615 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, 63 लाख लोगों को पहुंचाया अपने घर
नई दिल्ली। कोरोना के कारण देश में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को अपने गृह क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया। भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 1 मई को शुरू की गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए रेलवे ने 63 लाख लोगों को अपने-अपने घर पहुंचाया।
Recommended Video

9 जुलाई को आखिरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
लॉकडाउन के दौरान जब परिवहन के सारे साथ बंद थे तब रेलवे ने प्रवासी मजदूरों मजदूरों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। रेलवे ने गुरुवार को इस ट्रेन को लेकर जानकारी साझा की। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि 9 जुलाई को आखिरी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। 9 जुलाई के बाद से रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है।

63 लाख लोगों को पहुंचाया घर
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकारों की जरूरत के मुताबिक श्रमिक ट्रेनों का संचालन किया गया। अब राज्यों से इसकी मांग बंद दोनों के बाद ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 1 मई से 9 जुलाई के बीच रेलवे ने 4615 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इस दौरान रेलवे ने इस ट्रेन ने 63 लाख लोगों को उनके घर तक पहुंचाया।

रेलवे ने चलाए स्पेशल ट्रेनें
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से सभी नियमित ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद रेलवे ने पहले 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की। वहीं 12 मई से 30 जोड़ी एसी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई। 1 जून से रेलवे ने 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया। इस दौरान रेलवे ने सफर में कई बदलाव किए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अहम बदलाव किए गए।












Click it and Unblock the Notifications