IRCTC: भारतीय रेलवे की नई सुविधा, अब आपका स्टेशन आने से पहले आएगा फोन पर Alert, जानिए कैसे ?

IRCTC: आपका स्टेशन आने से पहले आएगा फोन पर Alert, जानिए कैसे ?

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे लगातार अपनी सेवाओं और सुविधाओं को अपडेट करता रहता है। हाल ही में भारतीय रेलवे ने नई सर्विस शुरु की है, जिसमें रेल में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी आसानी होने वाली है। रेलवे की ओर मिलने वाली इस सुविधा में लोगों को अब स्टेशन छूटने की परेशानी से आजादी मिल जाएगी। रेलवे की डेस्टिनेशन अलर्ट सर्विस का लाभ उठाकर आप सफर के दौरान चैन की नींद सो सकते हैं, स्टेशन निकल जाने की चिंता आपको नहीं सताएगी।

 क्या है रेलवे की डेस्टिनेशन सर्विस

क्या है रेलवे की डेस्टिनेशन सर्विस


भारतीय रेलवे की डेस्टिनेशन सर्विस की मदद यात्रियों को अपने निर्धारित स्टेशन के आने से पहले अलर्ट मिल जाता है। इस सर्विस का लाभ खासकर उन यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिनका डेस्टिनेशन स्टेशन देर रात आता है। निर्धारित स्टेशन के आने से 20 मिनट पहले एक एसएमएस और रिमाइंडर कॉल आपके फोन पर आ जाता है, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने निर्धारित स्टेशन पर उतर सकते हैं और उससे पहले आराम से सो भी सकते हैं। आपको अपने स्टेशन के बीत जाने की चिंता नहीं सताएगी।

 कैसे करें सेट

कैसे करें सेट

अपनी ट्रेन यात्रा पर डेस्टिनेशन अलर्ट को सेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले तो बता दें कि यह सुविधा केवल लंबी यात्रा की ट्रेन में ही उपलब्ध है। यानी इस सेवा का लाभ रात को 10 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए ही है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको मोबाइल पर आप डेस्टिनेशन अलर्ट सेट होगा। इसके बाद आपको 139 पर फोन कर अपनी भाषा सेट करनी होगी। आपको IVR मैनू में ऑप्शन 7 सिलेक्ट करना होगा। फिर आपको डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए 2 press करना होगा। इसके बाद आपको अपने PNR नंबर को यहां डालना होगा और 1 दबाकर कन्फर्म करना होगा। इसके बाद आपको SMS और कॉल के जरिए अपने डेस्टिनेशन का अलर्ट मिलने लगेगा।

 SMS के जरिए मिलेगा अलर्ट

SMS के जरिए मिलेगा अलर्ट

आपको SMS के जरिए कंफर्मेशन मिलेगा। आपको इस SMS को खेलकर खोलें और अलर्ट करें और 139 पर भेज देंगे। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि जिस नंबर पर आप डेस्टिनेशन अलर्ट चाहते हैं, उसी नंबर से आपर 139 पर फोन या SMS करें।

काम की बात: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध, फिर क्यों नहीं प्योर गोल्ड से बनाए जाते गहने?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+