Indian Railway: रेलवे का बड़ा फैसला, बदल गया पूछताछ काउंटर का नाम, जानिए कैसे ‘सहयोग' करेगा काम

Indian Railway: बदल गया रेलवे पूछताछ काउंटर का नाम, जानिए कैसे ‘सहयोग' करेगा काम

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने बड़ा बदलाव करते हुए रेलवे पूछताछ के नाम में बदलाव किया है। रेलवे ने पूछताछ काउंटर का नाम बदल दिया है। अब से आपको रेलवे स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर की जगह 'सहयोग' दिखेगा। यानी आप आपकी इंक्वायरी सहयोग के जरिए पूरी होगी। रेलवे मंत्रालय ने 1 अगस्त को बड़ा बदलाव करते हुए स्‍टेशनों पर मौजूद इंक्‍वायरी काउंटर का नाम बदलकर 'सहयोग' (SAHYOG) करने का फैसला किया।

 रेलवे ने बदला नियम

रेलवे ने बदला नियम

रेलवे मंत्रालय द्वारा ने सोमवार को इसकी घोषणा की हैं कि रेलवे स्टेशनों पर मौजूद सभी पूछताछ केंद्रों का नाम बदलकर सहयोग किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड को निर्देश देते हुए सभी इंक्वयरी काउंटर का नाम बदलकर सहयोग करने को कहा है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को इस आदेस की कॉपी भेजी है।

क्यों बदला गया नाम

क्यों बदला गया नाम


आपको बता दें कि आपको पूछताछ केंद्र पर न केवल ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी मिलती है, बल्कि इस जगह पर मुश्किल में फंसे यात्रियों की हर संभव मदद की जाती है। चाहे व्हीलचेयर की बात हो या यात्रा से संबंधि सही गाइड की। यहां सभी यात्रियों की मदद की जाती है। चूंकि इस काउंटर पर यात्रियों को सहयोग किया जाता है, इसलिए रेलवे ने इसका नाम बदलकर 'सहयोग' काउंटर करनी की पहल की गई है।

 139 नंबर का विस्तार

139 नंबर का विस्तार

रेलवे ने न केवल पूछताछ केंद्र का नाम बदलने की बात कही है, बल्कि हेल्पलाइन नंबर 139 के प्रचार-प्रसार की ओर भाी इशारा किया है। रेलवे इस नंबर का और अधिक प्रचार-प्रसार किया है। रेलवे की चाहता है कि लोग 139 नंबर का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें और यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों या जानकारियों के लिए इस नंबर का यूज करे।

Gold Rate: फिर से फिसला सोना, ऑल टाइम हाई से 4500 रुपए तक सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+