Gold Rate: फिर से फिसला सोना, ऑल टाइम हाई से 4500 रुपए तक सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

Gold Rate: ऑल टाइम हाई से 4500 रुपए तक फिसला सोना, जानें 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

नई दिल्‍ली। अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने के दाम में मंगलवार को फिर से गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोना नरमी के साथ गिरकर अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से करीब 4500 रुपए तक सस्ता हो गया। वहीं सोना एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो इस मौके का लाभ उठाए, क्योंकि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटने वाली है।

सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोना फिर से गिर गया। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण सोने के दाम में ये गिरावट देखने को मिली है। आज वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसका असर आज भारतीय वायदा बाजार पर भी दिखा और सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी जहां 58 हजार से नीचे खिसक गया तो वहीं सोने के भाव 51 हजार के पास पहुंच गए।

 MCX पर सोना

MCX पर सोना

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सुसोने की कीमत देखें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 51351 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि सोने का कारोबार आज 51250 रुपए के स्‍तर पर खुला लेकिन कीमत में जल्द ही गिरावट आ गई। सोना अपने पिछले रेट से 0.15 फीसदी तक गिर गया। सोने के अलावा चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 395 रुपए गिरकर 57931 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 वैश्विक बाजार का दिखा असर

वैश्विक बाजार का दिखा असर

मंगलवार को वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। अगर अमेरिकी बाजार का हाल देखें तो आज सोने की कीमत जहां गिरकर 1,774.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोने के दाम में पिछले भाव के मुकाबले 0.09 फीसदी का अंतर रहा। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 20.2 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया। चांदी के भाव में आज 0.68 फीसदी की गिरावट आई है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन की वेबसाइट पर देखें तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51549 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 18 कैरेट वाला सोना आज 38662 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

काम की खबर: आपकी जेब में रखा ATM कार्ड आपको दिला सकता है 5 लाख रुपए, जानिए कैसे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+