Budget 2019: इस साल 2 अक्टूबर तक खुले में शौच से मुक्त (ODF) हो जाएगा भारत
नई

9.6 करोड़ टॉयलेट का हुआ निर्माण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्हें इस बात की घोषणा करते हुए बेहद खुसी हो रही है कि प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा था वो दिन करीब आ गए हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर, 2014 में जबसे स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया गया है देशभर में 9.6 करोड़ टॉयलेट का निर्माण किया गया है और इस साल 2 अक्टूबर तक पूरा देश ओडीएफ घोषित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पांच सालों में 5.6 लाख गांव ओडीएफ बन चुके हैं और हमें इस सफलता को आगे लेकर चलना है।

हर गांव में होगी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा
इस दौरान वित्त मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के विस्तार का भी प्रस्ताव रखा है। इसके तहत सस्टेनेबल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का विस्तार हर गांव तक किया जाएगा। दरअसल मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में भी इस विषय पर जोर दिया था और बड़े शहरों में वेस्ट मैनेजमेंट के बड़े-बड़े प्लांट लगाए गए हैं। वाराणसी में इस तरह के एक प्लांट की खूब चर्चा हुई है और भारतीय जनता पार्टी इसे अपनी कामयाबी में गिनाती रही है।

2022 तक हर ग्रामीण परिवार को बिजली और गैस
इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2022 तक हर ग्रामीण परिवार तक बिजली और खाना पकाने की स्वच्छ सुविधा (गैस कनेक्शन) मुहैया कराई जाएगी। इस सुविधा से सिर्फ वही परिवार वंचित रह जाएंगे, जो इन्हें नहीं लेना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications