PNB में एक और घोटाला, भूषण पावर ने बैंक को लगाया 3,800 करोड़ का चूना
नई दिल्ली। हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी की। पीएनबी इस घोटाले से उबर भी नहीं पाया था कि बैंक में एक और झटका लगा है। पंजाब नेशनल बैंक को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) ने 3,800 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है। पीएनबी ने बीपीएसएल कंपनी के इस फर्जीवाड़े की शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक से की है।

कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर बैंक ने आरबीआई को 3,805.15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी। कंपनी की इस धोखाधड़ी का मामला एनसीएलटी के सामने रखा जा चुका है। बैंक की कोशिश है कि वो इस कर्ज की वसूली कर लेगा।












Click it and Unblock the Notifications