अक्टूबर 2021 में 56.51 अरब डॉलर का कुल निर्यात, बीते साल के मुकाबले 35 फीसदी ग्रोथ
अक्टूबर 2021 में 56.51 अरब डॉलर का हुआ कुल निर्यात, बीते साल के मुकाबले 35 फीसदी की ग्रोथ
नई दिल्ली, 15 नवंबर: केंद्र सरकार ने बताया है कि अक्टूबर 2021 में भारत का कुल निर्यात 56.51 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा है। इसमें व्यापारिक निर्यात यानी मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट और सर्विसेज दोनों शामिल हैं। बीते साल के मुकाबले निर्यात में अच्छी ग्रोथ दिखी है। 2020 के अक्टूबर महीने की तुलना में ये 35.16 फीसदी ज्यादा है। वहीं अक्टूबर 2019 की तुलना में कुल निर्यात में 29.13 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि हुई है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किए हैं। आयात को लेकर मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अक्टूबर 2021 में कुल आयात 68.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है। ये जो पिछले वर्ष की समान अवधि यानी अक्टूबर 2020 के मुकाबले में 57.32फीसदी ज्यादा है। वहीं अक्टूबर 2019 की तुलना में इसमें 40.82 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है।












Click it and Unblock the Notifications